आंखों के नीचे सूजन (अंडर आई बैग) मुख्य रूप से फ्लूइड व वसा के जमा होने के कारण होती है। इसके और भी कई कारण हो सके हैं, हालांकि कुछ आसान टिप्स की मदद से इनका उपचार किया जा सकता है।
अंडर आई बैग अर्थात आंखों के नीचे सूजन होना न सिर्फ लुक्स को खराब करता है बल्कि आंखों के लिए नुकसान दायक ही होता है। अंडर आई बैग होने के कई कारण हो सकते हैं। इन आपकी अंडर आई बैग्स की वजह से आखें थकी और तनाव से भरी रहती हैं। यह तनाव और थकान का संकेत भी होता है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, बशर्ते इन टिप्स को अपनाया जाए।
Image courtesy: © Getty Images
आंखों के नीचे सूजन मुख्य रूप से फ्लूइड व वसा के जमा होने के कारण होती है। कभी-कभी उम्र बढ़ने के कारण भी आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। कुछ लोगों में यह समस्या वंशानुगत भी हो सकती है। इसके तनाव, अनीयमित खान-पान, नींद की कमी आदि अन्य कई कारण भी हो सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
वॉटर रिटेंशन भी अंडर आई पफीनेस का एक बड़ा कारण होता है, जो इशारा करता है कि पाचन तंत्र तक जरूरत जितना पानी नहीं पहुंचा रहा है। दसअसल जब शरीर से पानी की कमी होने लगती है, तो शरीर पानी को डिफेंस मैकेनिज्म के रूप में जमा करना शुरू कर देता है, जिससे आंखों के नीचे पफीनेस आ जाती है। इसलिए दिन में खूब पानी पियें और इस समस्या को दूर करें।
Image courtesy: © Getty Images
कैमोमाइल या ग्रीन टी बैग्स को आंखों पर रखने से अंडर आई पफनेस में लाभ होता है। टी बैग्स को ठंडे पानी में डुबो कर बंद आंखों पर रखें। यदी चाय पत्ती खुली हो, तो बारीक कपडे में लपेट कर ठंडे पानी में डबो कर निचोडें और आंखों के ऊपर 15 मिनट के लिए रखें। चाय में मौजूद टैनिन, कैफीन और ठंडक से सूजन कम होती है साथ ही काले घेरे हों तो वे भी कम हो जाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
आलू और खीरे लगाने से भी आंखों के नीचे की पफनेस (उभार) कम होता है। इसके लिए आलू या खीरा या खीरे के पतले-पतले स्लाइस कर लें और फिर आंखों पर इन्हें रखें। इसके अलावा बराबर मात्रा में आलू और खीरे का रस लगाना भी कारगर होता है। खीरे के एंटी-इन्फ्लेमेशन गुण स्वाभाविक रूप से अंडर आई पफीनेस को कम करने में मदद करते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
नींद की कमी से और लगातार श्रम करने से भी इस प्रकार आंखों के नीचे यह सूजन आ जाती है। आंखों की सूजन यूरिन इन्फेक्शन के कारण भी हो सकती है। सूजन का मुख्य कारण लिम्फ का इकट्ठा होना होता है। इसके लिए आप नियमित रूप से आंखों की कुछ एक्सरसाइज करें और कम से कम आठ घंटे की नींद लें। मसाज और एक्सरसाइज से रक्त संचार बढ़े और रक्त वाहिनियों में से लिम्फ का निष्कार्षन ठीक से होता है।
Image courtesy: © Getty Images
आई बैग की समस्या को दूर करन के लिे विटामिन ई ऑइल को रात को सोते समय आंखों के आसपास हल्के से मसाज करें। इसके अलावा स्टील के चम्मच को फ्रिज में रखें और इन्हें एकदम ठंडा करके आंखों की सूजन वाले भाग पर एक-एक करके लगाएं। इससे काफी लाभ होता है।
Image courtesy: © Getty Images
यदि आप अंडर आई बैग की समस्या से परेशान हैं तो आपके फ्रिज में रखा दूध इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। बस ठंडे धूध में कॉटन पैड को भिगोकर आई बैग्स की जगह पर रखें और 20 से 30 मिनट के लिए लगाए रखें। इससे वाटर रिटेंशन होता है और आंखों को ठंडक मिलती है।
Image courtesy: © Getty Images
अंडे के सफेद भाग को निकाल कर एक मुलायम ब्रश की मदद से अंडर आई बैग पर लगाएं। इससे आपकी आंखों की सूजन वाली जगह की त्वचा टाइट होती है और कम उभरी दिखाई देती है। एग व्हाइट को लगाकर 20 मिनट के लिएऐ छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धओ लें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।