अगर आपको लगता है कि हड्डियों के बारे में आपका डॉक्टर आपको सब कुछ बता सकते हैं, तो यह एक गलत धारणा है। यहां पर हड्डियों के बारे में ऐसी बातें दी गई है जो शायद हड्डी रोग विशेषज्ञ ने भी आपको नहीं बताई होगी।
यह एक प्रसिद्ध हड्डी स्वास्थ्य सच्चाई है कि उम्र के साथ हमारी हड्डी के निर्माण करने की क्षमता कम हो जाती है और हड्डियों कमजोर हो जाती है। हड्डियों का निर्माण और टूटना एक सतत प्रक्रिया है। अगर आपको लगता है कि डॉक्टर सब कुछ जानते हैं और आपको सब कुछ बता सकते हैं, तो यह एक गलत धारणा है। यहां पर हड्डियों के बारे में ऐसी बातें दी गई है जो शायद हड्डी रोग विशेषज्ञ ने भी आपको नहीं बताई होगी। image courtesy : getty images
नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार, एक महिला में बोन डेंसिटी रजोनिवृत्ति के बाद पांच साल तक लगभग 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है। एस्ट्रोजन बोन सेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो पुरानी हड्डियों की जांच करता रहता है। image courtesy : getty images
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, आपका डॉक्टर आपको यह नहीं बता सकता, लेकिन पीना हड्डियों में फ्रैक्चर का कारण बनता है। क्योंकि अत्यधिक शराब हड्डियों के पोषक तत्वों की जरूरत को रोक देती है। image courtesy : getty images
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ऑस्टियोपोरोसिस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, पाचन स्वास्थ्य जैसे आंत्र रोग, लैक्टोज असहिष्णुता और एनोरेक्सिया नर्वोसा आपके हड्डी के स्वास्थ्य को प्रभावित करता हैं। पाचन स्वस्थ होने पर विटामिन और मिनरल आसानी से हड्डियों द्वारा अवशोषित होता है। image courtesy : getty images
नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार, एंटासिड (पेट की एसिडिटी को बेअसर करने वाला एक पदार्थ) का बड़ी मात्रा में उपयोग, इसमें गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज के उपचार के लिए एल्यूमीनियम होता है, आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। इसी तरह आमतौर पर हार्ट बर्न के लिए इस्तेमाल की गई दवाओं को भी यही असर होता है। image courtesy : getty images
नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (एनओएफ) के मुताबिक, स्टेरॉयड दवा का सेवन समय के साथ हड्डी नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए रुमेटी गठिया, दमा या एलर्जी, लुप्स रोग, कैंसर, या अंग प्रत्यारोपण के बाद, इलाज के लिए स्टेरॉयड युक्त दवाओं को लेकर सतर्क रहें। image courtesy : getty images
यह माना जाता है कि कैल्शियम की खुराक लेने से हड्डी नुकसान की भरपाई हो जाती है, लेकिन वास्तव में यह प्रक्रिया की गति को धीमा कर देता है। डॉक्टर कैल्शियम लेने की सलाह इसलिए देते हैं ताकी तेजी से हड्डी हानि की तुलना में हड्डी हानि धीमी हो जाये। image courtesy : getty images
कैल्शियम अनुपूरक लेने से रक्त में बहने वाले कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है जिसका रक्त परिसंचरण तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्त में कैल्शियम का उच्च स्तर होने से धमनियां कठोर होने लगती हैं और दिल के दौरे की संभावना बढ़ जाती है। image courtesy : getty images
कैल्शियम विटामिन डी3 और के2 और मिनरल स्ट्रोंटियम, मैग्नीशियम और सिलिका के समर्थन के साथ काम करता है। इन पोषक तत्वों के बिना, कैल्शियम हड्डियों से अवशोषित नहीं होता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।