अगर आप बार-बार बीमार पड़ती हैं तो सतर्क रहें। इससे आपका पार्टनर आपसे दूर हो सकता है। दरअसल महिलाओं में होने वाली कुछ सामान्य बीमारियां उनके पार्टनर का रोमांस खत्म कर देती हैं।
कई बार महिलाएं अपनी छोटी-छोटी बीमारियों को अधिक अहमियत नहीं देती। जबकि उन्हें मालुम नहीं की उनकी सामान्य सी बीमारी उनके पार्टनर को उनसे दूर कर देती हैं। जैसे कि महिलाओं को चक्कर आना, सरदर्द होना, पेटदर्द आदि बीमारियां आए दिन होती रहती हैं जिस कारण वे उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। जबकि यही बीमारियां आगे चलकर भविष्य में कई सारे रोगों की वजह बन जाती हैं। लेकिन रोगों की वजह बनने के साथ ही ये बीमारियां आपके पार्टनर का रोमांस खत्म होने का भी कारण बनती हैं।
महिलाओं के लंबे बाल हर पुरुषों को पसंद आते हैं। ऐसे में बाल झड़ने की समस्या का सबसे ज्यादा असर आपके पार्टनर पर ही पड़ता है। बाल झड़ने की समस्या एनीमिया, हार्मानल बदलाव, थायरॉइड या ग्रंथियों की समस्याओं के कारण होती है। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक मौसमी फल और सब्जियां खाएं। खाने में विटामिन सी युक्त चीजें अधिक से अधिक शामिल करें।
महिलाओं में चक्कर आने की समस्या दूसरी सबसे सामान्य समस्या है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की शारीरिक ताकत खत्म होते जाती है। जिससे कई बार अधिक काम करने या तनाव के कारण भी महिलाओं को चक्कर आते हैं। जिस कारण महिलाएं इसे आम समस्या मानकर टाल जाती हैं। जबकि चक्कर आने की समस्या भविष्य में खून की कमी, कान की कोई समस्या, धुंधली दृष्टि आदि का कारण बनती है। कई बार तो चक्कर आने के साथ उल्टी की समस्या ब्रेन ट्यूमर का संकेत होती है। ऐसे में चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सुबह-शाम हाथ-पैरों की स्ट्रेचिंग वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शरीर में रक्तप्रवाह बना रहता है।
महलाओं में पेटदर्द की समस्या तीसरी सामान्य समस्या है। पीरियड्स से पहले या उस दौरान पेटदर्द होना आम है। लेकिन कई महिलाओं को पेटदर्द लगातार और बार-बार होता है। अगर आपको भी बार-बार पेट दर्द रहता है तो आपको पथरी, गैस, पेट के निचले हिस्से की नलों में सूजन (पीआईडी), अंडकोष में गांठ, पेट में अल्सर, डायरिया हो सकता है। ऐसे में तली-भूनी चीजें बिल्कुल ना खाएं। हमेशा दूध की लस्सी पीएं। चाय-कॉफी कम पिएं।
अगर आपको बार-बार बुखार आ जाता है तो खुद दवा लेकर उसे टालें ना। कई बार बुखार वायरल व बैक्टीरियल रोग का पहला लक्षण होता है। बार-बार बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और चेकअप कराएं।
शादी के बाद तो हर महिलाओं का वजन बढ़ता है। लेकिन कई बार संतुलित आहार लेने के बाद भी महिलाओं का वजन तेजी से घटता या बढ़ता है। अगर आपके साथ ऐसा है तो इसे नजरअंदाज ना करें। थायरॉइड, टीबी या कैंसर में सबसे पहले वजन ही कम होता है। वहीं वजन बढऩा हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, किडनी रोग व डायबिटीज की निशानी हैं। इस मामले में तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।