जीवन में मिलने वाली खुशियों और दुखों के लिए परिस्थितियों के साथ आपका व्यवहार भी जिम्मेदार होता है, विपरीत परिस्थितियों में भी कुछ ऐसे शब्द होते हं जो आपके साथ दूसरों को भी खुशी प्रदान करता है।
जीवन में मिलने वाली खुशियों और दुखों के लिए परिस्थितियों के साथ-साथ आपका व्यवहार भी जिम्मेदार होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी अगर आप अच्छा व्यवहार करते हैं तो यह आपके साथ दूसरों को भी खुशी प्रदान करता है। इसलिए अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कुछ बातों को अपने जीवन का हिस्सा बनायें।
image source - getty images
आप जिस भी काम में लगें उसे पूरे मन से भी करें। ऐसा न हो कि आपका दिमाग कहीं और हो और आपका शरीर कहीं और हो। अपने दिमाग को शांत और स्थिर रखने की कोशिश कीजिए। नियमित योग और व्यायाम इसमें आपकी मदद कर सकता है।
image source - getty images
यह व्यक्ति का ऐसा गुण है जो उसे दूसरों का चहेता बना देता है। यह व्यक्ति को इनसानियत का एहसास भी दिलाती है। अगर किसी के पास यह गुण है तो उसके अंदर अहं की भावना नहीं रहेगी, वह खुद को अन्य लोगों के बीच में अपनी गिनती करेगा।
image source - getty images
यह ऐसा शब्द है जिसे आपकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ती है। अगर आप बातों को उलझाते नहीं, लोगों के सामने स्पष्ट तरीके से बात करते हैं तो आपकी छवि भी अलग तरह की बनेगी। बातों को स्पष्ट तरीके से बोलना वाला व्यक्ति सबका चहेता बन सकता है। इसलिए बातों को स्पष्ट तरीके से पेश करने की कोशिश हमेशा कीजिए।
image source - getty images
आपके पास या किसी और के पास जादू क पिटारा नहीं होता, कि जो आपने चाहा वह आपको तुरंत मिल जाये। इसके लिए धैर्य रखने की जरूरत होती है। आप कोई भी काम की शुरूआत करें उसमें धैर्य आपका सबसे बड़ा साहस होता है, धैर्य रखने से तनाव कम होता है साथ ही मेहनत का परिणाम भी सही समय पर मिलता है। इसलिए जीवन के हर कदम पर धैर्य जरूरी है।
image source - getty images
कृतज्ञता यानी धन्यवाद ऐसा शब्द है जो आपको अलग तरह की अनुभति प्रदान करता है। अगर किसी ने आपका सहयोग किया है तो उसके प्रति कृतघ्नता बहुत जरूरी है, आपके मुंह से निकलने वाला 'धन्यवाद' शब्द उसे दोबारा आपकी मदद करने पर विवस कर सकता है। यह शब्द आपका अच्छा सहयोगी भी हो सकता है।
image source - getty images
रचनात्मक होना भी आपके जीवन का प्रमुख हिस्सा होना चाहिए। आप जो भी सोचते हैं उसे मूर्त रूप में लाने का गुण अपने अंदर विकसित करें। अपने अंदर आने वाले विचारों से लोगों को अवगत जरूर करायें, अपने भावनाओं और रचनात्मकता की कला को बिलकुल भी न छिपायें।
image source - getty images
यह ऐसा गुण है जो आपकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है। सच्चा इनसान होना आपकी ईमानदारी को दर्शाता है। अगर आप सच्चे हैं आपके मन में छल, कपट, द्वेष की भावना नहीं है तो आप लोगों के चहेते बन सकते हैं।
image source - getty images
आवेग, उत्कंठा, जोश ऐसे ही शब्द हैं जो आपकी प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। अगर आप जोश यानी एनर्जी से भरपूर हैं तो आप किसी भी काम को आसान बना सकते हैं। आलस आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन है और यह आपके लक्ष्य में बाधक हो सकता है, जबकि जोश आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाता है।
image source - getty images
यह ऐसा गुण है जो आपको लोगों से प्यार करना सिखाता है। अगर आपके अंदर दयालुता नहीं है तो आपके लिए भावनाओं और एहसास का कोई मूल्य नहीं होगा। दयालुता ऐसी प्रवृत्ति है जो आपको लोगों के करीब ले जाती है।
image source - getty images
'प्यार' शब्द शायद दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द है, जिसके बिना दूनिया अधूरी लगती है। अगर आपके जीवन में प्यार की कमी है तो समझिये कुछ भी नहीं है। प्यार का मतलब दो इनसानों के बीच प्यान नहीं है, बल्कि इस संसार में मौजूद हर प्राणी, प्रत्यके वस्तु से प्यार कीजिए। फिर देखिये ये दुनिया, ये वातावरण, ये माहौल खुद-ब-खुद आपसे प्यार करने लगेगा।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।