कैंसर से पीडि़त लोग भले ही जीवन जीने के लिए संघर्ष करते हैं लेकिन वे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं, उनकी आदतें हमारे लिए प्रेरणादायी हो सकती हैं और हम उनसे बहुत कुछ सीख भी सकते हैं।
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, अगर इसका निदान समय पर हो जाये तो इसका उपचार संभव है। लेकिन एक बार इसकी चपेट में आने के बाद इससे उबरना मुश्किल काम होता है। युवराज सिंह जैसे लोगों को देखकर हमेशा प्रेरणा मिलती है, इनके जज्बे के आगे कैंसर जैसी बीमारी भी पस्त हो गयी। यानी कैंसर से पीडि़त लोग हमारे जीवन में कई सीख देते हैं जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
image source - getty images
कैंसर पीडि़त लोग अपने बिना बालों के सब जगह जाते हैं और लोग उनको देखकर हंसी भी उड़ाते हैं। इसका उनपर कोई असर नहीं पड़ता और ऐसे लोगों को वे आसानी से क्षमा कर देते हैं। यानी कैंसर पीडि़त लोग हमें आसानी से क्षमा करने की सीख देते हैं।
image source - getty images
कैंसर पीडि़त लोग किसी को खुश करने की कोशिश नहीं करते हैं और न ही वे फालतू बकवास करते हैं। अगर आपका जीवन कुछ वर्षों में समाप्त हो जायेगा तो ऐसे में किसी और को खुश करने से क्या फायदा। दूसरों को खुश करने की बजाय आप खुद को खुश रखने की कोशिश कीजिए।
image source - getty images
एक शब्द 'ना' आपको कई मुसीबतों से बचाता है, और यह आपकी परेशानी को कम कर सकता है। कैंसर पीडि़त को जब भी अकेलापन महसूस होता है और लोग उन्हें अपने साथ ले चलने की बात करते हैं तो वे उन्हें सीधे मना कर देते हैं।
image source - getty images
कैंसर से पीडि़त लोग दूसरों की बातों पर गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन उनकी खासियत यह होती है कि वे तुरंत अपने गुस्से पर काबू पा लेते हैं। वे उस शख्स को भी माफ कर देते हैं जो उन्हें गुस्सा दिलाता है। तो गुस्से पर काबू नहीं पाया तो क्या पाया, गुस्सा ही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है।
image source - getty images
कैंसर पीडि़त लोग सुंदर दिखने का प्रयास नहीं करते हैं। उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके सिर पर बाल नहीं हैं, सर्जरी के कारण उनकी त्वचा में धब्बे हैं। स्तन कैंसर से पीडि़त महिलायें इसका भी ख्याल नहीं करती हैं। आदमी की बाहरी सुंदरता से ज्यादा उसका स्वभाव मायने रखता है।
image source - getty images
काम को टालना शायद सभी की एक सामान्य आदत है। लेकिन कैंसर से पीडि़त लोग काम को कभी नहीं टालते, वे तुरंत उस काम को करते हैं जो जरूरी होता है। इसलिए काम को टालने की आदत आप भी छोड़ दें।
image source - getty images
अगर आप किसी को प्यार करते हैं तो उसका इजहार जरूर करें, अपने दिल की बात छुपायें नहीं। कैंसर पीडि़त अगर किसी को प्यार करते हैं तो उसे तुरंत बताते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कब उनकी जीवन की लीला समाप्त हो जाये।
image source - getty images
स्वस्थ शरीर आपको बीमारियों से बचाता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान आप स्वयं रखें। कैंसर पीडि़त यह सिखाते हैं कि व्यक्ति को समय पर पौष्टिक खाना चाहिए, भरपूर नींद लेनी चाहिए, धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।
image source - getty images
समय का महत्व एक कैंसर पीडि़त से अधिक कौन समझ सकता है। क्योंकि उसे पता है कि उसके पास भले ही बहुत सारी संपत्ति हो लेकिन इससे वह स्वास्थ्य नहीं खरीद सकता। तो आप भी अपने समय सा सदुपयोग करें और अन्य कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के लिए भी कुछ वक्त निकालें।
image source - getty images
जोखिम लेना आप कैंसर पीडि़तों से सीख सकते हैं, क्योंकि मौत का जितने पास से वे देखते हैं शायद ही कोई देखता हो। कीमोथेरेपी के दौरान असहनीय दर्द होता है, जिसे बर्दाश्त करना बहुत मुश्किल काम है। वो हमें यह सिखाते हैं कि जोखिम लेकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।