खाद्य पदार्थों, खासतौर पर फल व सब्जियों का भंडारण करना और उन्हें खराब होने से बचाना मुश्किल काम है, लेकिन अगर इन्हें इस तरीके से रखें तो ये महीनों तक चल सकते हैं।
अच्छा और ताज़ा खाना न सिर्फ स्वाद ग्रंथियों को सुकून देता है बल्कि सेहत को भी बेहतर बनाता है। लेकिन खाना बेहतर तभी होता है जब उसे ताजी और स्वस्थ चीजों से बनाया जाए। खाद्य पदार्थों, खासतौर पर फल व सब्जियों का भंडारण करना और उन्हें खराब होने से बचाना वाकई मुश्किल काम है। आज हम कुछ ऐसे फल और सब्जियां के बारे में बात कर रहे हैं जो महीनों तक खराब नहीं होती हैं।
Images source : © Getty Images
सेब को 30 से 32 डिग्री के तापमान की जरूरत होती है, और ये अपने पकने की सामान्य गति से दोगुना तेजी से पकने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सेब लंबे समय तक खराब न हों तो इन्हें फ्रिज के भीतर सब्जियों से अलग एक प्लास्टिक बैग में फल वाले सेक्शन में रखें। सबसे पहले बड़ा सेब खाएं, बड़े सेब पहले खराब होते हैं।
Images source : © Getty Images
चुकंदर को यदि रेफ्रिजरेटर के अंदर रखा जाए तो वे 2 से 4 महीने तक बिना खराब हुए रह सकते हैं। सबसे पहले चुकंदर के पीछे के हरे पत्तों को काट कर निकाल दें और फिर छिद्रित प्लास्टिक बैग में डाल कर सब्जियों वाले खाने में रख दें।
Images source : © Getty Images
गाजर को अगर लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिये उन्हें ठीक से साफ कर और सुखा कर रखें। गाजर का खराब होने का कारण ही होता है उसका मॉश्चर। अगर आप इन्हें प्लास्टिक बैग में रख रहे हैं तो एक एक पेपर टावल लगाकर रखें। इस प्रकार ये कई हफ्तों तक चल जाती हैं।
Images source : © Getty Images
लहसुन कफी लंबे समय तक रखे रहने के बाद भी ठीक रहता है, बशर्ते इसे पानी और नमी से बचाकर रखा जाए। नमी से बचाकर सूखी जगह पर रखने से लहसुन को कई महीनों तक बिना खराब हुए रखा जा सकता है।
Images source : © Getty Images
प्याज को खराब होने से बचाने के लिये सूखी जगह पर रखें। इस तरह रखने पर प्याज कई महीनो तक बिना खराब हुए इस्तेमाल की जा सकती हैं। प्याज को रेफ्रीजरेटर में कभी न रखें।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।