सूरजमुखी के बीचों के तेल में कई लाभदायक तत्व मोजूद होते हैं। इन छोटे से बीजों के तेल के सेवन से पेट के कैंसर, उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर, उच्च रक्तचाप, दिल के दौरे और स्ट्रोक आदि गंभीर रोगों से बचाव होता है।
सूरजमुखी के बीज भले ही दिखने में आकर्षक न लगें, लेकिन गुणों के मामले में ये कमाल होते हैं। इन बीजों में विटामिन ई और पोली अन-सैचुरेटेड फैट व मैग्नीशियम कफी होता है। इसके तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। महिलाओं तथा उम्रदराज लोगों के लिए भी यह काफी लाभदायक होते हैं। तो चलिये जाने सूरजमुखी के बीजों के ऐसे ही कुछ कमाल स्वास्थ्य लाभ।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के बीजों में मौजूद विटामिन 'ई', संधिशोथ, अस्थमा, पेट के कैंसर, उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर, उच्च रक्तचाप, दिल के दौरे और स्ट्रोक आदि गंभीर रोगों से बचाव करता है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के बीजों में प्रचुर मात्रा में मौजूद विटामिन बी6 और जिंक शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रखते हैं और सीबम के निर्माण को भी नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन से सिर की त्वचा पर डैंड्रफ भी नहीं होती है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के तेल हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्र को नियंत्रण रखता है। साथ ही साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) की मात्र को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है और रक्तचाप बढ़ाने वाले रसायन ‘डोपामाइन डी-1’ को घटाता है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के तेल का सेवन प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है। भोजन के साथ अपने सलाद में एक छोटा तम्मच से सूरजमुखी तेल शामिल करके आप स्वाभाविक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के बीज का तेल त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है और शरी और त्वचा के बैक्टीरिया के खिलाफ रक्षा करने में भी मदद करता है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी का तेल एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन 'ई' प्रचुर मात्रा में होता है जो इसे यह गुण प्रदान करता है। एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में सूरजमुखी का तेल कैंसर से बचाता है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के तेल में व्याप्त ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन बालों की चमक और बनावट को बेहतर बनाए रखते हैं। बालों पर नियमित रूप से सूरजमुखी के बीज का तेल लगाने से डेंड्रफ आदि की समस्या भी नहीं होती है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी के तेल में मौजूद फोलिक एसिड वर्तमान नई सैल्स के निर्माण में मदद करता है और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में में असरदार होता है। जबकि इसमें मौजूद ट्रीप्टोफन मस्तिष्क को आराम पहुंचाता है और गहरी नींद लेने में सहायता करता है।
Image courtesy: © Getty Images
सूरजमुखी तेल में जिंक प्रचुर मात्रा में है जो कि घावों के जल्द उपचार में मदद करता है। यह स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होता है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।