मेकअप करना आसान काम नहीं है। इसमें छोटी सी चूक आपकी खूबसूरती को संवारनें की बजाय बिगाड़ देती है। जैसे काजल का फैलना। हालांकि इस समस्या से भी निपटा जा सकता है। इस स्लाइडशो में काजल को फैलने ये रोकने के उपायों के बारे में पढे।
कजरारी आंखों के बिना खूबसूरती के बारे सोचा नहीं जा सकता। इन आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप कई तरह के उपाय करते हैं। काजल लगाने से आंखें खूबसूरत लगती हैं और उनमें चमक आती है।लेकिन जब काजल फैल जाता है तो वह देखने में डार्क सर्कल की तरह लगने लगता है। साथ ही यह पूरा मेकअप भी खराब कर देता है।
ImageCourtesy@gettyimages
आंखों पर काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा पाउडर लगाएं। ऑयली स्किन पर काजल जल्द फैल जाता है तो इसे फैलने से बचाने के लिये त्वचा को साफ रखें। आंखों के नीचे ब्रश या पाउडर स्पांज का प्रयोग करें।
ImageCourtesy@gettyimages
ऐसा काजल चुने जो की फैलने वाला ना हो। वॉटरप्रूफ काजल बिल्कुल भी फैलता नहीं है और लंबे समय तक के लिये टिका भी रहता है। काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा साफ और सूखी रहेगी। आंखों के नीचे भी लगाएं।
ImageCourtesy@gettyimages
काजल को लगाते वक्त उसे आंखों के किनारे तक ना लगाएं इससे काजल के फैलने का डर रहता है। काजल को फैलने से बचाने के लिये आंखों के किनारे की ओर उसकी बहुत ही पतली परत लगाएं और बीच में मोटी परत।आपकी आंखों पर काजल फैलने की समस्या रहती है तो बाजार से स्लिवर लाइनिंग का प्रयोग कर सकती हैं।
ImageCourtesy@gettyimages
काजल जब बुरी तरह से फैल जाता है तो वह डार्क सर्कल की तरह से लगने लगता है। तो ऐसे में आप आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। आंखों के नीचे वाली त्वचा पर आप आईलाइनर लगा सकती हैं, ध्यान रहे कि आईलाइनर आंखों के अंदर तक ना लगा हो। ऐसे लगाएं जैसे लगे कि आपने काजल लगा रखा हो।
ImageCourtesy@gettyimages
आप दोंनो ही काजल और आईलाइन लगा सकती हैं जिससे कि यह फैले नहीं। पहले काजल लगाइये और फिर उसके नीचे से आईलाइनर लगा लीजिये। मोटा काजल देखने में बहुत ही अच्छा लगता है और इससे आंखों की सुंदरता भी बढ जाती है। इसके बाद पाउडर लगाना ना भूलें।
ImageCourtesy@gettyimages
रात को सोने से पहले गाढा काजल लगा लें। फिर सुबह जब काजल फैल चुका हो तब आप उसको साफ कर लें , इससे वह लगा भी रहेगा और दुबारा फैलेगा भी नहीं। इससे यह फैलेगा नहीं साथ ही थकी हुई बेजान आँखों में यह नई ताजगी ले आएगा।
ImageCourtesy@gettyimages
काजल फैल जाए, तो उसे पूरा मिटाने की ग़लती न करें। ऐसा करने से काजल ज्यादा फैल जाएगा। आमतौर पर काजल आंखों के किनारों पर फैलता है। इसे ठीक करने के लिए वेट टिशू के जरिए नीचे से ऊपर की ओर फैले काजल को पोंछें। बचे कालेपन को दूर करने के लिए जरा सा फाउंडेशन लगा लें।
ImageCourtesy@gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।