शरीर में अचानक कंपकंपी या हाथ-पैरों का लगातार कांपना नर्व्स (तंत्रिकाओं) की समस्या या दिमाग की किसी गंभीर बीमारी का संकेत है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
हाथ-पैरों और शरीर में कंपकंपी होना एक गंभीर समस्या है। अगर आपके हाथ या पैर अक्सर कांपते हैं, तो ये नर्व्स (तंत्रिकाओं) से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपका शरीर कभी-कभार अचानक कुछ सेकंड के लिए कांपता है, तो भी ये मस्तिष्क की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए शरीर या हाथ-पैरों में होने वाली कंपकंपी को नजरअंदाज कभी न करें। कई बार समस्या बढ़ जाने पर व्यक्ति कोमा में जा सकता है या उसके शरीर का एक हिस्सा खराब हो सकता है। आइए आपको बताते हैं किन कारणों से कांपता है आपका शरीर।
शरीर के कांपने को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है। रेस्ट कंपन और दूसरा एक्शन कंपन। रेस्ट कंपन की समस्या आराम के दौरान होती है। रेस्ट कंपन आमतौर पर बहुत ज्यादा मानसिक तनाव और पार्किंसंस रोग के साथ जुड़ा होता है। ऐसे में डर या भय के कारण शरीर का कांपने सामान्य है। दूसरा प्रकार यानी एक्शन कंपन में कुछ स्वास्थ्य समस्यायें जैसे ब्रेन ट्यूमर या स्ट्रोक आदि शरीर में कंपन का कारण बनता है। इसके अलावा नींद से जुड़ी समस्याओं के चलते भी शरीर कांपने लगता है। अगर आप भी शरीर के कांपने का सही कारण जानना चाहते हैं तो यहां कांपने के कारण दिये गये है।
अगर आप ऐसे लोगों में एक है जो शराब छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो शराब छोड़ने की कोशिश भी आपके शरीर में कंपन का कारण हो सकती है। लेकिन गंभीर और बेकाबू कंपन महसूस होने पर आप अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
नींद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के कराण भी रात को सोते समय शरीर कांपने लगता हैं। वायु मार्ग के आंशिक रूप से बंद होने के कारण शरीर में कंपन होता है जबकि नींद सामान्य श्वास पैटर्न को फिर से स्थापित करने की कोशिश करता है।
मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में तंत्रिका कोशिकाओं के इन्सुलेटिंग कवर खराब होने के कारण मल्टीपल स्क्लेरोसिस होता है। यह आमतौर पर सूजन की बीमारी है, जो नसों के संचार की क्षमता को प्रभावित करती है। इस बीमारी से कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्या होने लगती है। जिससे शरीर भी कांपने लगता है।
इस्कीमिया या रक्तस्राव के कारण मस्तिष्क तक रक्त की आपूर्ति ठीक प्रकार से न होने के कारण स्ट्रोक की समस्या होती है। इसमें मस्तिष्क के प्रभावी हिस्से के कारण लक्षण और गंभीरता भी अलग-अलग होती है। स्ट्रोक शरीर में कांपने के प्रमुख कारणों में से एक है जो सेरिबैलम में घाव या नुकसान के कारण होता है।
ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी मस्तिष्क की दर्दनाक चोट को दर्शाता है। इसमें मस्तिष्क में बाहरी से ज्यादा चोट लगने से अंदर की नसें दब जाती है या उनमें कई प्रकार की विकृति आ जाती है। यह एक गंभीर बीमारी होती है। ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी दुनिया भर में होने वाली मौतों या विकलांगता के लिए जिम्मेदार कारकों में से एक है। टीबीआई से जुड़े प्रमुख लक्षणों में कांपना भी शामिल है।
पार्किंसंस रोग केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का विकार है। इसके लक्षणों में शरीर के अंगों में बेकाबू रूप से कंपन विशेष रूप से हाथों में, शामिल है। ऐसा मस्तिष्क का शरीर की गतिविधियों का सही प्रबंधन न करने के कारण होता है। कंपना पार्किंसंस रोग के कार्डिनल लक्षणों में से एक है। जो रोग के निदान में आपकी मदद कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।