कोलेस्ट्रॉल अस्वस्थ खानपान, आनुवंशिकता, ज्यादा वजन, धूम्रपान और शराब का सेवन, तनाव और बीमारियों आदि के कारण बढ़ता हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह स्लाइड शो।
सैचुरेटेड फैट का ज्यादा इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का अहम कारण होता है। रेड मीट, मक्खन, पनीर, केक और घी आदि में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न बढ़ें इसके लिए इस प्रकार के आहार के सेवन से परहेज करना चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए आनुवंशिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं। आनुवंशिक कारणों से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई बार समय पूर्व ब्लॉकेज और स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर आप भी इस समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं।
शरीर का ज्यादा वजन हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ा देता है। वजन ज्यादा होने से ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है, जो भविष्य में ब्लॉकेज का कारण हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचे रहने के लिए वजन नियंत्रित रखना जरूरी है।
धूम्रपान और शराब के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। साथ ही शराब का सेवन लीवर और हार्ट की मांसपेशियों के लिए भी नुकसानदायक होता है, जो कि कई बार हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन जाता है।
जानकारों के मुताबिक 20 साल की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है। यह स्तर 60 से 65 वर्ष की उम्र तक महिलाओं और पुरुषों में समान रूप से बढ़ता है। मासिक धर्म शुरू होने से पहले महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है। मासिक धर्म के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक रहता है।
लंबे समय तक तनाव में रहना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण हो सकता है। आमतौर पर कुछ लोग तनाव में होने पर शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढने लगता है।
बीमारियां भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का कारण होती हैं। डायबिटीज और हाइपोथायरायडिज्म के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि आपकी डायबिटीज ज्यादा न हो।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।