इन कुछ वर्षों में मैगी लगभग हर हिंदुस्तानी की ऑल टाइम फेवरेट डिश बन गई है। आज बच्चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को मैगी खाना बहुत पसंद आता है।
इन कुछ वर्षों में नूडल्स लगभग हर हिंदुस्तानी की ऑल टाइम फेवरेट डिश बन गए हैं। आज बच्चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को यह बहुत पसंद है। भूख महसूस होने पर यह सबका पसंदीदा समाधान है। यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनने वाली डिश है। बच्चे इससे प्यार करते हैं, कॉलेज के छात्र इसके लिए कसमें खाते हैं। यहां तक पुराने लोग इसका मजा सुड़कने की आवाज करते हुए खाकर लेते हैं। यहां पर 13 कारण दिये गये हैं कि क्यों नूडल्स भारतीयों के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये हैं। image courtesy : getty images
याद है आपको वह समय जब परीक्षा के दौरान रात को देर तक जागने पर भूख लगने पर आप बिस्कुट का सहारा लेते थे। लेकिन इसकी जगह किसने ली, जाहिर सी बात हैं मैगी ने। image courtesy : getty images
अगर आप अपने जीवन में किसी भी समय होस्टल में रहें है तो नूडल्स के महत्व को आपसे ज्याद अच्छे से शायद कोई और नहीं जानता होगा। क्योंकि अपने घर से दूर रहकर रहने वालों के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद खाना बनाना। image courtesy : getty images
कॉलेज के बाहर चाहे कितने ही फूड कार्नर क्यों न खुले हो, लेकिन नूडल्स वाले के स्टॉल पर हमेशा सबसे अधिक भीड़ होती हैं। क्योंकि नूडल्स के सामने कॉलेज के बच्चों के लिए सारे आहार फिके पड़ जाते हैं। image courtesy : getty images
नूडल्स एक ऐसी डिश है जो सभी को प्यारी लगती हैं, यह किसी भी रूप में खराब हो ही नहीं सकती। फिर चाहें इसे सिंपल तरीके से ड्राई या सूपी या चाहे उसमें टमाटर, मटर या बाकी सब्जियां डाल कर, यह हर रूप में अच्छे लगते हैं। बस होनी चाहिए गर्मागर्म। image courtesy : getty images
मैगी को अकेलेपन का साथी भी बना सकते हैं। मम्मी या पापा दोनों एक साथ बाहर चले गये और आपको बहुत तेज भूख लगी है तो ऐसा में आपका सहारा बनती है मैगी। image courtesy : getty images
खाने में स्वादिष्ट होने के साथ नूडल्स को पकाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। बस कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाते हैं। और इतनी जल्दी और कोई दूसरी चीज शायद ही बनती हो। image courtesy : getty images
खाने में लौकी, करेला या ऐसा कुछ बना है, जिसे खाने का आपका बिल्कुल भी मन नहीं हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा में आपका साथ निभाते हैं नूडल्स। image courtesy : getty images
हाउस पार्टी है? तो सभी मैगी को बाहर निकालो! यह ऐसी ट्रीट है जिस अपने दोस्त के साथ खाना और शेयर करना आपको बहुत पसंद आएगा। image courtesy : getty images
नूडल्स एक ऐसी डिश है जिसे खरीदने जाने पर आपको इसे खोजने के लिए यहां-वहां नहीं जाना पड़ता। यह आसानी से आपको कहीं भी उपलब्ध हो सकते हैं। image courtesy : getty images
कांटे में भरी मैगी को अपने मुंह में डालकर फिर नूडल्स को मुंह में सुड़कने की आवाज करते हुए खाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ और हो ही नहीं सकता है। image courtesy : getty images
नूडल्स बहुत ही आसानी से बनने वाली डिश है, इसे लड़के भी आसानी से बना सकते हैं। इसे रोमांटिक डिश भी कहते हैं जिसे लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इप्रेंस सरप्राइज करने के लिए बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की बनाइये यह गर्लफ्रेंड को इप्रेंस करने के लिए बनाइये यह रोमांटिक डिश। image courtesy : getty images
पराठे की तरह नूडल्स को भी आप बहुत तरीके से बना सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद जादूई मसाले का तो क्या कहना। इस डिश में कुछ भी मिलाकर आप इसे नया रूप दे सकते हैं और खुद की नूडल्स रेसपी बना सकते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।