प्यार एक अद्भुत एह्सास हैं। लेकिन फिर भी बहुत से लोग प्यार करने से डरते हैं, जानिए, ऐसे कौन से कारण जो आपको इस अनमोल अनुभूति से दूर करते हैं।
प्यार एक अद्भुत एह्सास हैं। लेकिन फिर भी बहुत से लोग प्यार करने से डरते हैं ऐसा अक्सर किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाने के कारण होता है। इसके अलावा उनका यह भी मानना हैं कि आज के जमाने में सच्चे प्यार जैसा कुछ नहीं है। हर लड़का या लड़की एक-दूसरे के साथ सिर्फ मतलब से जुड़ना चाहते हैं। आइए जाने प्यार करने से डरने के और कौन-कौन से कारण हैं। image courtesy : getty images
ऐसे लोगो का मानना है कि अक्सर हर किसी को दूसरे से प्यार हो जाता है और वह प्यार को लेकर बड़ी-बड़ी डींगे भी मारता है। ऐसे में यह समझना बहुत मुश्किल हैं कौन सचा हैं और कौन झूठा। आजकल के ज्यादातर लड़के और लड़कियां केवल इंजॉय करने के लिए एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनके लिए प्यार का मतलब साथ में घूमना-फिरना, मूवी देखना, खाना-पीना और शॉपिंग करना है। image courtesy : getty images
बहुत से लोग प्यार से इसलिए डरते हैं क्योंकि वह किसी से इतना जुड़ जाते हैं कि उनसे दूर जाने से डर लगता है। जैसे कई लड़के और लड़कियां प्यार में शादी करने का वादा करते हैं। लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। image courtesy : getty images
अब लड़के-लड़कियों प्यार को टाइमपास और रिलेशनशिप को इंजॉय करने जैसी सोच रखते हैं। आज की सोसायटी में प्यार बहुत बदल गया है। अब लोगों में वैसी भावनाएं नहीं रह गई जैसे पहले हुआ करती थी। आज हर कोई उससे प्यार करना चाहता है, जो उसके लाइफ स्टाइल से मैच करता हो। image courtesy : getty images
प्यार में एक बार धोखा खाने के बाद भी प्यार से डर लगने लगता हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए कॉलेज की एक विद्यार्थी दीपिका बताती हैं कि जब वह किसी के साथ रिश्ते में थी तो मुझे सच में लगता था कि मुझे प्यार हो गया है। मुझे लगता था कि वह रिश्ता आगे तक जाएगा, लेकिन कुछ कारणों से वह रिश्ता टूट गया। अब मुझे किसी भी रिश्ते में भावनात्मक रूप से जुड़ने में डर लगता है। image courtesy : getty images
नए रिश्ता एक अज्ञात क्षेत्र की तरह होता है, और हम में से ज्यादातर लोगों को इस अज्ञात क्षेत्र को लेकर हमेशा आशंका होती है। अपने आपको प्यार में डालने का मतलब है वास्तविक जोखिम लेना। प्यार में हम दूसरे पर इतना भरोसा कर लेते हैं कि उसको खुद को प्रभावित करने की इजाजत दे देते है जिससे वह हमें प्रभावित करने लगता है, जो हमें कमजोर बना देता है। image courtesy : getty images
कुछ लोगों को मानना है कि प्यार में पड़ने का मतलब, बड़े होने का संकेत हैं। और यह स्वतंत्र रूप में हमारे जीवन को शुरू करने का प्रतिनिधित्व करता हैं। लेकिन साथ ही यह विकास परिवार से बिदाई का प्रतिनिधित्व भी कर सकता हैं। इसलिए परिवार से दूरी के डर से बहुत से लोग प्यार से डरने लगते हैं। image courtesy : getty images
बहुत से लोग खोने के डर से भी प्यार करने से घबराते हैं उन्हें लगता हैं कि ऐसा न हो कि जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, अपने प्यार को इजहार कर उसे खो दें। सच तो यह है कि प्यार अक्सर असंतुलित होता है, व्यक्ति को पल में कम या ज्यादा लग सकता है। अपनी भावनाओं के लिए हम दूसरे को बदलने पर मजबूर नहीं कर सकते हैं। image courtesy : getty images
हम में से बहुत से लोग चीजों से इसलिए दूर भागते हैं, क्योंकि जो हमें खुशी देती है, वह दर्द भी देगी। इस डर से भी कई लोग प्यार करने से घबराते हैं। जीवन में प्यार में भावनात्मक स्तर पर हम सच्ची खुशी को अनुभव करते हैं, लेकिन दुख को भी महसूस करने की उम्मीद कर सकते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।