एक देश के लोगों की औसत उम्र दुनिया में सबसे अधिक है, वो है जापान, इस देश के लोग न तो मोटे होते हैं और न ही अधिक बीमार पड़ते हैं, आइए हम आपको बताते हैं जापानियों के जीवन जीने के राज के बारे में।
दुनिया में सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने के दावे आए दिन होते रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वर्षो तक जीवित रहने वालों में फ्रांस के जीन कालमेंट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। कालमेंट 122 साल 164 दिन जीए थे। लेकिन एक देश के लोगों की औसत उम्र दुनिया में सबसे अधिक है, वो देश है जापान। जापान के लोगों की औसत जीवन संभावना (एएलई) 83 वर्ष है। यह दुनिया की औसत जीवन संभावना 67.88 से काफी ज्यादा है। साथ ही जापानी लोग मोटे भी नहीं होते। चलिये जानें कि जापानी लोग भला कैसे मोटे हुआ बिना एक लम्बा जीवन जीते हैं।
Images source : © Getty Images
हवाई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. ब्रैड्ले वीलकॉक्स के अनुसार उनका अध्ययन दिखाता है कि शरीर का आकार एफओएक्सओ3 नाम के एक जीन पर निर्भर करता है जो लगभग सभी प्रजातियों में लंबे जीवन के लिए भी जरूरी होता है।
Images source : © Getty Images
इस शोध में वैज्ञानिकों ने जापानी पुरुषों को दो भागों में बांटा। एक भाग में 5 फीट 2 इंच या इससे छोटे कद वालों को रखा और दूसरे में 5 फीट 4 इंच या उससे लंबे कद के लोगों को। अध्ययन के अनुसार छोटे कद वाले पुरुष ज्यादा दिनों तक जिंदा रहे।
Images source : © Getty Images
इस शोध को 1965 में शुरू किया गया था। इसमें साल 1900 से 1919 के बीच जन्मे 8,006 जापानी मूल के अमेरिकियों को शामिल किया गया था। 'प्लॉस वन' पत्रिका में प्रकाशित लेख के अनुसार इसमें से करीब 1200 लोग 90 से 100 साल के बीच तक जिंदा रहे और तकरीबन 250 लोग अभी भी जीवित हैं।
Images source : © Getty Images
रिपोर्ट के अनुसार जापानी महिलाओं की तुलना में अन्य देशों की महिलाओं की औसत उम्र काफी कम है। अंग्रेजी समकक्षी महिलाओं की उम्र 82.8 साल है। वहीं उत्तरी आयरलैंड और वेल्स में महिलाओं की आयु 82.1 साल है, जबकि स्कॉटलैंड में यह आकड़ा केवल 80.7 साल ही है। ओएनएस (ONS) की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश महिलाओं की उम्र जापानी महिलाओं के मुकाबले काफी कम है। टाइम्स की रिपोर्ट के हिसाब से यदि ब्रिटिश महिलाएं जापानी जीवनशैली को अपना ले तो वे भी इन आकड़ों को पार कर सकती हैं।
Images source : © Getty Images
जापान में नियंत्रित मात्रा में और कम कैलोरी वाला परंपरागत जापानी भोजन खाया जाता है। इस विषय पर लिखी एक किताब की जापानी सह लेखक नाओमी मोरियम के मुताबिक जपानी महिलाएं न तो ज्यादा बूढ़ी होती न हैं और न ही ज्यादा मोटी। इसका राज मेरी मां की जापानी रसोई है जिसमें पश्चिमी के लोगों की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत कम कैलोरी का खाना बनता है और खाया भी जाता है।
Images source : © Getty Images
किताब के लेखक क्रैग विलोक्स ने कहा कि जपानियों के खाने में बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। उनके अनुसार जापानी एक सप्ताह में तीनों समय मछली खाते हैं। जापानी साबुत अनाज, सब्जियों और सोया उत्पादों अधिक टोफू और अधिक समुद्री शैवाल, साथ ही विद्रूप और ऑक्टोपस आदि का उपयोग करते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करता है।
Images source : © Getty Images
जापानी पुरुषों की प्रवृत्ति महिलाओं के मुकाबले मजबूत नहीं है। वे औसतन 79.9 साल तक जीते हैं जबकि इंगलैंड के पुरुष 79 साल तक उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड के पुरुष क्रमशः 78.1, 77.7 और 76.5 साल तक जीते हैं। इनके मुकाबले आइसलैंड के पुरुष 80.8 साल और स्विस के पुरुष 80.8 साल तक जीते हैं। ओएनएस (ONS) द्वारा आबादी, रोजगार और अर्थव्यवस्था के आकड़ों को जानने के लिए तैयार रिपोर्ट से ये आकड़े सामने आए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।