लड़की हो या लड़का, अपने बालों के प्रति वे हमेशा सजग रहते हैं। बावजूद इसके हमारे बालों को जैसे बढ़ना चाहिए, वे वैसे नहीं बढ़ पाते। सवाल है क्यों? इसकी कई वजहें हैं। आइये जानते हैं।
आखिर इस दुनिया में ऐसा कौन है जिसे अपने बालों से प्यार न हो। खासकर जब बात लड़कियों की हो तो यह कहने में जरा भी संदेह नहीं होता कि उनकी खूबसूरती का पर्याय उनके लम्बे बाल ही होते हैं। यही कारण है कि लड़की हो या लड़का, अपने बालों के प्रति वे हमेशा सजग रहते हैं। बावजूद इसके हमारे बालों को जैसे बढ़ना चाहिए, वे वैसे नहीं बढ़ पाते। सवाल है क्यों? इसकी कई वजहें हैं। आइये जानते हैं।
Images source : © Getty Images
लम्बे बालों की चाह रखने वाली लड़कियां अकसर ट्रिमिंग करने में लापरवाही करने लगती हैं। दरअसल उन्हें लगता है कि ट्रिमिंग न करने से उनके बाल लम्बे हो जाएंगे। जबकि ऐसा नहीं होता। दो मुंहे निकले बाल उन्हें बढ़ने से रोकते हैं। सो, ट्रिमिंग जरूरी है।
Images source : © Getty Images
इन दिनों हम इतने व्यस्त हैं कि बाल धोने के बाद प्राकृतिक रूप से उनके सूखने का इंतजार तक नहीं कर सकते। परिणामस्वरूप बालों पर बिन सोचे समझे ड्रायर का उपयोग करने लगते हैं। लेकिन हम यह नहीं समझते कि ड्रायर की गर्मी के कारण बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। यही नहीं बाल पतले और रूखे भी होने लगते हैं। नतीजतन बालों की लम्बाई प्रभावित होने लगती है।
Images source : © Getty Images
अंततः आप जैसा खाते हैं, आप वैसा ही दिखते हैं। सिर्फ बालों को बाहरी पोषण की ही आवश्यकता नहीं होती। हमारा खानपान भी यह तय करता है कि बाल लम्बे होंगे या छोटे। यदि आप डाइटिंग करने के चलते कम से कम खाना खाते हैं तो इसका असर आपको बालों की लम्बाई पर भी दिखता है।
Images source : © Getty Images
कुछ लड़कियां यह कहते देखी जाती हैं कि उनके बाल एक निश्चित लम्बाई के बाद नहीं बढ़ते। वास्तव में ऐसी लड़कियों के बाल बेहद कमजोर और अत्यधिक दो मुंहे हैं। ऐसा अकसर जरूरत से ज्यादा बाल धोने से होता। इसके अलावा यदि बालों पर बहुत ज्यादा केमिकल का उपयोग किया जाए, तब भी ऐसा हो सकता है। जरूरी है कि बालों को सही पोषण मिले। संभव हो तो बालों के विशेषज्ञों से संपर्क करें।
Images source : © Getty Images
क्या आप बालों को हमेशा सलीके से यानी टाइट करके चोटी बनाकर रखती हैं? यदि हां, तो समझ जाइये कि ये बालों की सेहत के लिए सही नहीं है। बाल टाइट करके बांधने से बेशक आपको समस्या कम हो; लेकिन बालों की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल पीछे की ओर टाइट होने से वे जड़ से खिचते हैं और कमजोर होने लगते हैं। जरा से खिचाव में वे टूट भी सकते हैं।
Images source : © Getty Images
अब आप सोच रहे होंगे कि बालों का मी-टाइम से क्या संपर्क है? जबकि है, बहुत गहरा सम्बंध है। विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव, डिप्रेशन का सीधा असर हमारे बालों पर दिखता है। यही कारण है कि मी-टाइम के जरिये हम तनाव और डिप्रेशन को कम कर अपने बालों की सेहत बना सकते हैं।
Images source : © Getty Images
जब आपके बाल किसी भी स्थिति में सही न हो रहे हों तो उन्हें अतिरिक्त ख्याल की जरूरत होती है। आपको चाहिए कि सूरज की किरणों से दूर रहें, बालों पर किसी भी तरह का केमिकल उपयोग न करें, विशेषज्ञों से सलाह लेकर तेल और शैम्पू इस्तेमाल करें। इन सबके अलावा अपनी डाइट पर विशेष ख्याल रखें।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।