शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है, इसके फायदों को जानते हुए भी हम रोज व्यायाम नहीं करते हैं और इससे बचने के लिए हमारे पास कई बहाने भी होते हैं।
शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है, नियमित व्यायाम करने से बीमारियां नहीं होती हैं और हमारा शरीर शेप में रहता है। लेकिन हम व्यायाम के इतने फायदों के बारे में जानते हुए भी व्यायाम नहीं करते हैं और व्यायाम न करने के बहाने भी ढूंढते हैं। जबकि सच्चाई यह होती है कि हम व्यायाम से जी चुराते हैं। लेकिन अगर हम चाहें तो नियमित रूप से व्यायाम कर सकते हैं।
Image Source - Getty Images
समय का रोना व्यायाम न करने का सबसे बड़ा कारण है, लोग यही कहते हैं कि उनके पास व्यायाम के लिए समय ही नहीं है, क्योंकि वे बहुत व्यस्त हैं। जबकि सच्चाई यह है कि हर किसी के पास दिनभर में 24 ही घंटे होते हैं। इसमें भी कई लोग व्यायाम के लिए समय निकालते हैं। यदि आपके पास टीवी, मोबाइल और दोस्तों से बातचीत करने का समय है तो 30 मिनट व्यायाम के लिए भी निकाला जा सकता है।
Image Source - Getty Images
लोग यह भी बहाना करते हैं कि उनके पास इतना वक्त नहीं है कि वह घर के काम निपटा पायें तो व्यायाम कैसे कर सकते हैं। लेकिन आप कामों को जितना टालते जाएंगे, आपकी ऊर्जा उतनी ही कम होती जाएगी। भले ही छोटी, लेकिन एक शुरुआत तो कीजिए जनाब। धीरे-धीरे आप स्वयं ही व्यायाम के लिए अधिक समय निकाल पायेंगे।
Image Source - Getty Images
कुछ लोग यह भी शिकायत करते हैं कि व्यायाम करते ही दर्द होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है कि आप लंबे समय से व्यायाम नहीं कर रहे हैं, तो इसकी शुरूआत में हल्का दर्द तो होगा ही। इसकी शुरूआत में हल्का दर्द अगर आप नहीं बर्दाश्त कर पायेंगे तो बाद में होने वाली गंभीर बीमारियों (व्यायाम न करने के अर्थराइटिस, गाउट आदि) के कारण होने वाले दर्द को कैसे बर्दाश्त कर पायेंगे।
Image Source - Getty Images
देर रात तक कार्यालय का काम करके लौटने के बाद आपके सुबह की शुरूआत देर से होती है। ऐसे में आप जब भी सुबह उठते हैं तो ऑफिस जाने के लिए भागते हैं। आपकी शिकायत यही होती है कि व्यायाम करूं या नौकरी? लेकिन अगर आप सुबह व्यायाम नहीं कर पाते हैं तो ऑफिस में भी व्यायाम कर सकते हैं। बस अड्डे तक ब्रिस्क वॉक करके जायें, सीढि़यों का प्रयोग करें, ये भी व्यायाम हैं।
Image Source - Getty Images
अगर किसी इनसान की उम्र 30 से अधिक हो गई है तो उसको लगता है कि अब उसकी उम्र ढलान पर है और अब व्यायाम करने का क्या फायदा होगा। लेकिन सच यह है कि कोई भी इंसान इतना बूढ़ा नहीं होता कि व्यायाम न कर सके। व्यायाम हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए तो इसकी और अधिक आवश्यकता होती है।
Image Source - Getty Images
भाई हमने इतना स्कूल, कॉलेज के वक्त में बहुत व्यायाम किया है, तो अब व्यायाम करने का कोई फायदा नहीं है, मैंने बहुत व्यायाम कर लिया है। इस तरह के बहाने भी लोग बनाते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि व्यायाम नहाने और खाने के जैसा है। जैसे आप ये सब क्रियाएं रोज करते हैं, वैसे ही पहले किया हुआ व्यायाम आज काम नहीं आएगा, हमेशा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना जरूरी है।
Image Source - Getty Images
व्यायाम करेंगे तो जाहिर सी बात है पसीना होगा ही, लेकिन कुछ लोग व्यायाम न करने के पीछे यह बहाना करते हैं इससे पसीना होता है और यह मुझसे बर्दाश्त नहीं होता है। लेकिन शरीर को विषाक्त पदार्थ निकालने के लिए शरीर से पसीना निकालना बहुत जरूरी है। जितना अधिक पसीना निकलेगा उतना अधिक फायदा होगा।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।