नट्स के सेवन से शरीर और दिल को होने वाले फायदे के बारे में हम पहले ही जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्नैक्स अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं?
नट्स के सेवन से शरीर और दिल को होने वाले फायदे के बारे में हम पहले ही जान चुके हैं। लेकिन ये स्नैक्स अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। सुपरफूड्स की लेखक टोनिया रेइनहार्ड के अनुसार, क्योंकि हर नट की अपनी एक विशेषता होती है, हमें कई क़िस्म के नट्स का सेवन करना चाहिये। ये नट्स प्रोटीन के भी बेहतरीन श्रोत होते हैं। तो चलिये जानें कौन से हैं ये नट्स सुपर फूड ?
Images courtesy: © Getty Images
सर्विंग साइज़: 18 नट्स
कैलोरी: 163
काजू में आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और जिंक काफी मात्रा में होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं। काजू में मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप कम करने व दिल के दौरे को रोकने में तथा एंटीऑक्सीडेंट हृदय रोग और कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं। साथ ही काजू में मौजूद कॉपर हड्डियों और जोड़ों को लचीला बनाने में मदद करता है।
Images courtesy: © Getty Images
अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड अस्थमा, अर्थराइटिस, त्वचा की समस्याओं, एक्जीमा और सोरियासिस जैसी बीमारियों से रक्षा करता है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है।
Images courtesy: © Getty Images
बादाम को नट्स का राजा कहा जाये तो बिल्कुल गलत न होगा। बादाम में मौजूद कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं इसमें पाये जाने वाला सैचुरेटेड फैट बैड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर गुड़ कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हडि्डयों को मजबूत बनाता हैं।
Images courtesy: © Getty Images
आयरन से भरपूर पिस्ता सबसे अच्छा ड्राई फूट्स है। पिस्ते में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं। इसमें वो सब कुछ होता है, जो एक हेल्दी डाइट में शामिल किया जाना चाहिये। 28 ग्राम पिस्ते में लगभग 1.1 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। हाल ही हुए एक शोध के अनुसार, नियमित पिस्ता खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नियंत्रित होती है और ब्लड शुगर का लेवल भी घटता है।
Images courtesy: © Getty Images
सर्विंग साइज़: 167 नट्स
कैलोरी: 191
पाइन नट्स में विटामिन 'बी' और 'सी' प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह पिनोलैनिक एसिड का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत होता है। 10 ग्राम चिल्गोजे में 0.6 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। आप इसे कच्चा या भुना दोनों तरह से खा सकते हैं। यह हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधारता है। यह भूख को बढ़ाते हैं और मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
मूंगफली सस्ता और पौष्टिकता से भरपूर नट है। यह आयरन और कैल्शियम का भंडार होता है। इसमें फाइबर भी काफी होता है। जब मूंगफली का सेवन पीनट बटर के रूप में किया जाता है तो इसके दो बड़े चम्मच में 0.6 मिलीग्राम आयरन शामिल होता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी होता है।
Images courtesy: © Getty Images
सर्विंग साइज़: 6 नट्स
कैलोरी: 186:
ब्राज़ीलियन नट्स में सेलेनियम होता है, जोकि थायराइड स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज होता है। इस एक नट में एक दिन के लायक सेलेनियम होता है। लेकिन इनका बहुत अधिक सेवन भी नहीं करना चहिये।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।