शादी के तुरंत बाद ससुरालवालों के साथ कुछ बातों पर चर्चा कभी न करें, इन बातों के बारे में इस स्लाइडशो में जानते हैं।
शादी यानी नये जीवन में प्रवेश करना। शादी के बाद महिलाओं की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है। किसी महिला के लिए शादी के बाद की स्थिति को संभालना मुश्किल होता है। एक ऐसे घर में महिला जाती है जहां रहने वालों की प्रकृति के बारे में वो अनजान रहती है। यहां ऐसी जिम्मेदारी मिलती है जिसके लिए सहनशील होना बहुत जरूरी है। शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन से सभी घुलने-मिलने का प्रयास करते हैं, खासकर घर की औरतें। वो दुल्हन की सुहागरात से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में जानना चाहती हैं। ऐसे में दुल्हन के लिए मुश्किल होता है कि वह अपने ससुरवालों से क्या बताये और क्या छुपाये। कुछ बाते हैं ऐेसी जिनके बारे में नई-नवेली दुल्हन को ससुरवालों से कभी भी चर्चा नहीं करना चाहिए।
अतीत ऐसा आइना है जिसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें कैद हैं। कुछ लोगों का इतिहास बहुत सुनहरा हो सकता है, वहीं कुछ लोगों का इतिहास बुरे सपने की तरह होता है। अतीत की कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में चर्चा करने से स्थिति खराब हो सकती है। अगर किसी से ब्रेक-अप हुआ है या फिर अतीत में आपका किसी के साथ खराब संबंध रहा है तो उसके बारे में अपने ससुरालवालों से कभी भी चर्चा न करें।
हालांकि अभी-अभी आपकी शादी हुई है, ऐसे में पति-पत्नी के बीच में इतने उतार चढ़ाव नहीं आते। लेकिन इन चंद दिनों में कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद या फिर हल्की कहासुनी जरूरी हुई होगी। इन बातों को भी ससुरवालों के साथ शेयर न करें।
एक घर में कई तरह के लोग रहते हैं, खासकर संयुक्त परिवार में। ऐसे में कोई सदस्य ऐसा भी होगा जिससे आपकी कभी नहीं बनी। उस शख्स के बारे में जिसे आप नापंसद करती हैं, किसी को भी न बतायें तो बेहतर है। ये बातें अपने तक ही सीमित रहने दें।
शादी के बाद पैसों का हिसाब रखना बहुत जरूरी है। कई बार आपके पास पैसों की किल्लत या फिर पैसों से संबंधित दूसरी समस्या भी हो सकती है। इसे ससुरवालों से न बताकर अपने पति से बतायें।
जिससे आपकी शादी हुई है उसका साथ सुख-दुख दोनों में दें। अगर आप दोनों के बीच मतभेद भी है और कोई तीसरा इसमें दखल दे रहा है तो उसे इस मामले में न आने दें। हमेशा अपने पति का साथ दें। इसके अलावा बंद कमरे में घटने वाली इन बातों को कमरे के अंदर ही बंद रहने दे तो सही है। कभी भी अपने प्यार और सेक्स लाइफ के बारे में घरवालों से चर्चा न करें। अगर कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लें।
शादी के बाद कई लोग अपने संबंधों की चर्चा आपके साथ करते हैं। ससुरालवाले भी इसमें पीछे नहीं रहते। वे अपने संबंधों के बारे में आपसे जरूर बताते हैं। ऐसे में उनकी बातों को अपने रिश्तों में न आजमायें। दोनों घरों की तुलना शादी के बाद ससुरालवाले अगर आपसे यह सवाल करें कि दोनों घरों में कहां के लोग आपको अधिक पसंद हैं। तो इस तुलना को आप करने से बचें। क्योंकि दोनों लोगों का महत्व अलग है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।