चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाएं ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। धूप में अधिक समय तक रहने से भी दाग धब्बे हो जाते हैं। हालांकि कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।
कौन भला बेदाग चमकता चेहरा नहीं चाहेगा। लेकिन यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाएं ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। धूप में अधिक समय तक रहने से भी दाग धब्बे हो जाते हैं। दरअसल धूप में रहने से मेलानिन अधिक मात्रा में पैदा होता है, जिस कारण त्वचा काली हो जाती है। लेकिन इनके उपचार के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाना या कॉस्मेटिक का अधिक प्रयोग करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में बजाए कोस्मेटिक उपचार के आप कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। ये उपाय बिना दुष्प्रभाव के जल्द ही लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिये जानें त्वचा से दाग-धब्बे हटाने के प्राकृतिक उपाय क्या हैं।
Images courtesy: © Getty Images
चेहरे के दाग-धब्बे पर नींबू का रस लगाएं। रस को लगाने के बाद तीस मिनट तक रहने दें और फिर ताजे पानी से चेहरे को धो लें। नींबू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इस प्रक्रिया को दो महीनों तक करने के बाद आपको फर्क नज़र आने लगेगा।
Images courtesy: © Getty Images
स्ट्राबेरी व छिले हुए एप्रिकॉट को मसल कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को नियमित रुप से चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखायी देने लगेगा। लेकिन ध्यान रखे कि इस मिश्रण को लगाने के 15 मिनट के भीतर ही धो लें।
Images courtesy: © Getty Images
त्वचा से दाग-धब्बे दूर करने के लिए कच्चे चावलों को अच्छे से पीस कर तरबूज के रस में मिला लें और एक मास्क बनाएं। अब इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट बाद तेज़े पानी से चेहरे को धो लें।
Images courtesy: © Getty Images
त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने के लिए पीपते के गुदे को चेहरे के दागों पर हल्के हाथों से मसाज करें। 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे साफ और चमकदार बनता है।
Images courtesy: © Getty Images
एलोवेरा त्वचा के लिए रामबाण होता है। इसी लिए ज्यादातर स्किन इसका इस्तेमाल करती हैं। एलोवरा क्रिम जैल को चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। इसे चेहरे पर 45 मिनट के लिए लगा रहने दें। एक महीने के भीतर आपको असर दिखाना शुरु हो जाएगा।
Images courtesy: © Getty Images
बादाम त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। त्वचा से दाग-धब्बे दूर करने के लिए बादाम को पानी या दूध में लगभग 12 घण्टों के लिए भिगों दें। फिर छिलका उतारें और मैश कर लें। इसमें कुछ गुलाब जल मिलाकर दागों पर लगाएं। जल्द लाभ होने लगेगा।
Images courtesy: © Getty Images
जायफल को कच्चे दूध में घिसकर दस काली मिर्च मिला लें और पीसकर इसका चेहरे पर लेप करें। दो घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें, इससे मुहांसे तथा काले दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका ज्यादा उपयोग न करें।
Images courtesy: © Getty Images
कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके प्रयोग से दाग-धब्बे हल्के पड़ने शुरु हो जाते हैं। आप इसकी जगह ऑलिव ऑयल का उपयोग भी कर सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
चहरे से दाग दूर करने के लिए चन्दन का पेस्ट बनाकर लगाएं। इससे दाग हल्के करने में मदद मिलती है। चन्दन के पाउडर को गुलाब जल या दूध में मिला कर लगाएं। एक घंटे के लिए लगा छोड़ दें फिर ताजे पानी से धो लें।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।