छोटी-छोटी आदतों को छोड़कर आप हमेशा अपने साथी के करीब बने रह सकते हैं। और अपने रिश्तों में इसी तरह नए रंग भरते, इसे मजबूत बनाते हुए आप ता-उम्र इसकी मिठास को महसूस कर सकते हैं।
रिश्तों को निभाना आसान काम नहीं, खासकर प्यार का रिश्ता। ना चाहते हुए भी कभी-कभी हम अपने पार्टनर को ऐसी चोट पहुंचा देते है, जिसके कारण रिश्ते में दूरियां आने लगती है। इसलिए तो कहते हैं कि रिश्तों को संभालकर रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके रिश्ते में कभी भी कोई दरार ना आये और जीवन भर अपने साथी का प्यार मिलता रहे। तो इन आदतों से स्वयं को दूर रखना होगा। image courtesy : getty images
अक्सर लोग पार्टनर उन्हें कितना चाहते हैं, ये जानने के लिए उन्हें टेस्ट करते हैं। लेकिन यह आदत बहुत गलत है। अगर आप दोनों को एक दूसरे से प्यार है तो चाहे कुछ भी हो आप एक दूसरे की परवाह करेंगे ही। परखने के लिए बेवजह की मांग ना करें। image courtesy : getty images
अगर आप अपने साथी से कुछ ज्यादा की उम्मीद करते हैं और चाहते हैं कि वह आपसे कम उम्मीद रखें। तो भी आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। रिश्ते में अपने साथी को कम एहमियत देकर ज्यादा की उम्मीद करना अच्छा नहीं होता है। इसलिए रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखें। image courtesy : getty images
अक्सर हम किसी भी गलती का पूरा दोष अपने पार्टनर को देने लगते हैं। तो आपके रिश्ते में दरार आने लगती है। साथी को कटघरे में खड़ा करना आसान काम है, लेकिन इससे अपने पार्टनर को बहुत दुख होगा। अगर आप रिश्ते में लंबे समय तक प्यार बनाये रखना चाहते हैं तो थोड़ी सी भी अपनी गलती को स्वीकार करें। अगर आप भी अपनी गलती मानेंगे और प्यार से समझाएंगे तो उन्हे अच्छा लगेगा और वो खुद को अकेला नहीं महसूस करेंगे। image courtesy : getty images
बेशक, महत्वाकांक्षी होना अच्छा है, और अपनी जिम्मेदारियों का प्रभार लेना अद्भुत है। काम में वाताररण को नियंत्रित करना अच्छी बात है लेकिन जब प्यार की बात आती है तो आप एक भावुक और जिंदा रिश्ते के लिए रास्ते पर नियंत्रण नहीं चाहते है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से रोमांस और प्यार की चिंगारी समाप्त होने लगती है। image courtesy : getty images
अगर आपको हर चीज अपने मन के अनुसार करने की आदत जैसे सिर्फ अपनी पसंद की फिल्में देखना या अपने पसंद की जगह पर घूमना या खाना। तो अपनी इन आदतों को छोड़ दें। क्योंकि अगर आप चीजों को सिर्फ अपने तरीके से करते रहेंगे तो धीरे-धीरे आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने लगेगा। image courtesy : getty images
रिश्ते में जीवन भी प्यार बना रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि सबसे पहले स्वयं के साथ सकारात्मक व्यवहार करें। कहते है ना कि आप अपने व्यवहार से अन्य लोगों को सिखाते हैं कि वह आपसे कैसा व्यवहार करें। क्योंकि आप जैसा व्यवहार स्वयं के साथ करेंगे, दूसरा भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेगा। अगर आप स्वयं के साथ नम्र और सम्मान से बात करेंगे, खुद के मन और शरीर को महत्व देगें, और स्वयं और स्वयं की क्षमताओं पर विश्वास करेगें और अगर आप अपनी खामियों में भी सुंदरता पा लेगें तो दूसरे भी आपके साथ ऐसा ही करेंगे। जो एनर्जी आप लगायेंगे वैसी ही एनर्जी वापस पायेंगे। image courtesy : getty images
जैसे आप दबाव में नहीं रहना चाहते वैसे आपका साथी भी नहीं चाहता हैं। लेकिन हम अक्सर प्यार पाने के लिए दबाव का सहारा लेते हैं। इच्छा, रोमांस और कामेच्छा कुछ ज्यादा पाने के लिए दबाव की जरूरत नहीं होती है। अगर आप सोचते हैं कि अपने साथी पर दबाव डालकर उसे पूर्ण बनाया जा सकता है तो आपको अपने रिश्ते पर नजर रखने की जरूरत हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।