रात को देर से भोजन करना हमारे स्वस्थ को कई तरह से प्रभावित करते हैं। रात के समय शरीर की पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसीलिए एक्सपर्ट भी सोने से 3 घंटे पहले खाना खाने की सलाह देते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक लेट डिनर का सबसे बड
रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है इससे बॉडी में फैट जमा होने लगता है और मोटापा बढ़ सकता है।
लेट डिनर करके सो जाने से पेट का एसिड खाने की नली के जरिए मुंह में आने लगता है। इससे जलन, एसिडिटी के अलावा अल्सर और कैंसर जैसी समस्या हो सकती है।
एसिड रिफ्लक्स के कारण बार-बार गले का अंदरूनी हिस्सा जख्मी होता है। इसके कारण गले या खाने की नली का कैंसर भी हो सकता है।
देर रात खाना खाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस ठीक से काम नही करता है। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज हो सकती है।
देर से खाना खाना से पाचन क्रिया धीमी होती है, पेट में गैस और एसिडिटी होने से अनिद्रा की शिकायत होने लगती है। इससे अगले दिन आपको तनाव की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।