वजन कम करना और फैट घटाना बहुत अलग-अलग चीजें हैं। कई बार लोगों को सिर्फ चर्बी घटाने की जरूरत होती है जबकि वो वजन घटा लेते हैं। ऐसे में आपको इन दोनों के बीच अंतर पता होना चाहिए।
मोटापे से परेशान लोग खूब व्यायाम करेंगे, खाना छोड़ेंगे और फिर हल्का वजन कम होगा। लेकिन मोटापे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है। मोटे लोगों का वजन सामान्य लोगों से कम होता है फिर भी शरीर में इकट्ठी चर्बी की वजह से मोटे लगते हैं। अब ऐसे में वजन कम करने से तो नहीं चलेगा, जो कि पहले से कम है। ऐसे में चर्बी पर काबू पाना सार्थक है। जी हां, चर्बी घटाने और वजन घटाने में अंतर है।

वजन घटाना = मशल्स घटाना + चर्बी घटाना + पानी कम करना
चर्बी घटाना = शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को कम करना
जब आप वजन घटाने की कोशिश करते हैं तो शरीर से जरूरी मशल्स और पानी भी कम होते हैं। जबिक चर्बी घटाने के दौरान शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी ही घटती है।

वेट लूज़ अधिकतर समय खान-पान में कमी करके किया जाता है। साथ ही सही तरीके से ट्रेनिंग ना करने से वजन घटता है। जबकि चर्बी घटाना इसके विपरीत है। सही व समय पर खान-पान व न्यूट्रिशंस ग्रहण कर और सही व्यायाम कर आसानी से चर्बी घटायी जा सकती है।

वजन घटाना = फिटनेस लेवल गिरता है।
चर्बी घटाना = फिटनेस सही होती है।
जब हम वजन घटाने की कोशिश करते हैं तो हमारा शरीर कमजोर होता है जो कि शरीर और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। वहीं जब चर्बी घटायी जाती है तो शरीर फिट होता है।

वजन घटाना = स्ट्रेंथ कम होता है।
चर्बी घटाना = स्ट्रेंथ बढ़ती है।
वजन घटाने के दौरान शरीर में पानी और न्यूट्रिशंस में कमी आ जाती है जिससे शरीर में काम करने की स्ट्रेंथ कम हो जाती है। जबकि चर्बी घटाने की एक्सरसाइज के दौरान शरीर का स्ट्रेंथ सही होता है और शरीर से हम दोगुना काम ले पाते हैं।

वजन घटाना = बूढ़े और थका दिखना
चर्बी घटाना = जवान दिखना
वजन घटाने के दौरान खाना-पीना गड़बड़ाता है जिससे शरीर और चेहरा डल हो जाता है और चेहरे चमक कम हो जाती है जो शरीर को बूढ़ा दिखाती है। जबकि चर्बी घटाने के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिससे चेहरे में चमक आती है और आप अपने उम्र से अधिक जवान दिखते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।