रिश्ते में अगर रोमांस ज़िदा रहे तो रिश्ता हमेशा प्यार भरा और तज़ा बना रहता है, और आप कुछ आदतों की बदौलत हमेशा अपने रिश्ते में रोमांस जिंदा रख सकते हैं।
रोमांस किसी भी रिश्ते को ख़बसूरत बना देता है। लेकिन आज के समय में या तो लगों के पास भी रोमांस के लिए समय नहीं है या फिर वे रोमांस करना ही नहीं जानते। लेकिन रोमांस के लिए समय निकाला बेहद ज़रूरी होता है। रोमांस करने के लिए रोमांस करने के बेहतर तरीकों का पता होना बहुत जरूरी है। महिलाएं आम तौर पर छोटी छोटी बातों से बेहद प्रभावित हो जाती हैं। उनकी आकांक्षाए बहुत बड़ी नहीं होती हैं, उन्हें तो बस थोड़े प्यार और साथ की ज़रूरत होती है। वे चाहती हैं कि उनका साथी उनकी तरफ ध्यान दे और उनकी जरूरतों को समझे। तो चलिये जानें कि कैसे किया जाए बेहतर रोमांस....
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
जब भी साथ छोड़ा सुकून का वक्त मिले या सोने से पहले हल्की धुनें सुनें या रोमांटिक फिल्में देखें। शरीर से आती भीमी-भीमी खुशबू तन-मन से रोमांस के लिए उत्साह जगा सकती है, इसलिए अपने साथी की पसंद के मुताबिक कोई अच्छा सा परफ्यूम, इत्र या बॉडी लोशन लगाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपने साथी का हाथ अपने हाथ में लें और उसकी आंखों में देखते हुए एक-दूसरे की उन बातों को याद करें, जो आप दोनों को बेहद पसंद हैं। किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत की शुरूआत करने से पहले ऐसा करने से आपसी समझदारी और साझादारी दोनों बढ़ते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
बदलाव जीवन का नियम है। हम सब ही कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुज़रते हैं। लेकिन साथी के साथ इस लेकर में बातचीत के जरिए आप बदलावों से डट कर निपट पाते हैं और इससे आप दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है। जब आपकी जेब में केवल 50 रुपये होते हैं और आपके साथी को ये बात पता होती है और आप उसके लिए उसकी पसंदीदा 30 रुपये वाली आइसक्रिम लेकर आते हैं तो उसका मन आपको ख़ुशी से चूम लेने को करता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
किसी भी रिश्ते में सुरक्षा और विश्वास जगाने में प्यार का इज़हार महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए कोई आदर्श नियम नहीं होते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाएं ज़ाहिर करने का हर इंसान का अपना अलग तरीका होता है। ऐसे में बस आप खुद से ही तय करें कि किस खास अंदाज़ में अपने साथी के सामने इसे ज़ाहिर करेंगे। वैसे उनके सिरहाने एक गुलाब का फूल और "आई लव यू" नोट छोड़ कर भी आप उनका दील जीत सकते हैं और माहौल को रोमानी बना सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
प्यार भरे रिश्ते में रोमांस बनाए रखने के लिए आपको खुद पर ध्यान देना ज़रूरी होता है। पहले तो आप एकदम फिट और एक्टिव थे, लेकिन समय बीतने पर आप अपनी फिटनेस का ध्यान रखना ही भूल गए, क्योंकि आप बिजी रहती हैं। क्योंकि आपको लगता है कि अब क्या सजना-संवरना। लेकिन यह सोच गलत है। इन्हीं कारणों से रिलेशन में दूरी आने लगती है। सौंदर्य प्रेम को तज़ा रखने में बेहद मददगार साबित होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इंसान की फितरत ऐसी है कि अगर हमें प्यार नहीं मिलता तो हम भी उस इंसान को प्यार नहीं देते। ऐसे में, कपल्स में दूरियां बढ़ जाती हैं। इसीलिए एक-दूसरे की पहल का इंतज़ार करने के बजाय खुद से कोशिश करें। हर मौके का फायदा उठाएं। खुद ही प्यार की शुरुआत करें। आप गुस्से में भी हैं, तब भी इसे अपने साथी पर ज़ाहिर न होने दें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
लव फूड भी आपको रोमेंटिक बनाने में मददगार होता है। प्रेम बढाने में शहद, लहसुन बादाम और ग्रीन टी जैसे खाद्य पदार्थ काफी कारगर होते हैं। इन लव फूड में मौजूद पौष्टिकता और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व आपके तन-मन को खुश रखते हैं और रोमांस मूड बूस्टर का काम करते हैं। इन चीजों को आप अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
दिन की शुरुआत एक प्यारे से किस के साथ करें और पार्टनर के ऑफिस जाते के समय एक स्वीट स्माइल दें। यकीन मानिये जब आप दिल से रोज़ ऐसा करते हैं तो एक दिन भी दूर रहने पर आपको आपके साथी की बेहद याद आती है, और उन पर प्यार भी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
कभी कुछ फुरसत के लम्हों में रोमांस करते हुए प्यार भरी बातें करना महौल को और भी ज़्यादा रोमानी बना देता है। रोमांस करते समय बीच-बीच में बात करने के लिए समय निकालें और रोमांटिक बातें करें। इससे आपका साथी और आपकी उत्तेजना दोनों ही बनी रहेंगी।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
अपने साथी के छोटे-छोटे कामों पर जैसे उसके आपको एक क़फी बनाकर देने पर आप प्यार से थैंक्स बोलें, उसकी परेशानी में उसकी मदद करें, चाहे वो परेशानी ऑफिस की हो या घरेलू, हमेशा पॉजिटिव रहें और पार्टनर के साथ तमीज़ के साथ पेश आएं, कभी-कभी खुश होने पर उन्हें प्यार से गले लगाएं।
हैं एक ख़ास बात अपने पार्टनर को छोटे-छोटे मगर प्यारे सरप्राइज़ देते रहें। आप कभी-कबहार कैंडल नाइट डिनर भी प्लान कर सकते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।