दुनिया कई अजीबोगरीब जीवों से भरी है, लेकिन कई ऐसे जीव जिन्हें हमने देखा और जिनके बारे में पढ़ा है, उनसे जुड़ी भी कुछ ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में शायद आपके पता न हो! ऐसे ही कुछ जानवरों के रोमांचक पहलुओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
हमारा प्रकृति और इसमें मौजूद जीवों का गहरा संबंध है। लेकिन क्या हम अपनी प्रकृति और इसमें मौजूद जीवों के बारे में ठीक से जानते हैं? शायद नहीं! जी हां,ये दुनिया कई अजीबोगरीब जीवों से भरी है, लेकिन ऐसे जीव जिन्हें हमने देखा और जिनके बारे में पढ़ा है, उनसे जुड़ी भी कुछ ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में शायद आपके पता न हो! आज हम आपको जीवों के कुछ ऐसे ही रोमांचक पहलुओं से वाकिफ़ कराने जा रहे हैं।
Images source : © Getty Images
अगर किसी और जीव का सिर कलम कर दिया जाए तो ज्यादा से ज्यादा कुछ सेकेंड तक उसकी सांसे उसका साथ दे सकती हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि एक कॉकरोच का सर कट देने के बाद भी कई हफ्तों तक वो जावित रह सकता है।
Images source : © Getty Images
इंसानों के साथ साथ लगभग सभी जीवों का हृदय भी छाती के पास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झींगे का दिल उसके दिमाग में होता है। वहीं अगर बात मछलियों की हो तो, स्टार फिश के पास तो दिमाग ही नहीं होता। डॉलफिन की बात करें, तो डॉलफिन हमेशा अपनी सिर्फ एक आंख बंद कर के सोती है।
Images source : © Getty Images
चूहे हमेशा से दुनिया के लिये परेशानी का सबब बने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी वंश बढ़ाने की रफ्तार कितनी तेज होती है। आपको शायद ये जानकर हैरानी हो, लेकिन चूहों के बढ़ने की गति इतनी तीव्र है कि वे महज 18 महीनों में 2 लाख से ज्यादा वंशज पैदा कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images
लोगों को सांप से बहुत डर लगता है, क्योंकि वे ज़हरीले होते हैं और काटने पर मृत्यु का कारण बन सकते हैं। लेकिन शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया में सांप से ज्यादा लोग मधुमक्खी के काटने से मरते हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।