एवोकैडो जूस और खीरे के जूस को एक साथ मिलाकर पीने से कई तरह के स्वस्थ्य लाभ होते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक एवोकैडो को लें और एक खीरे को लें, इसे सही से छील लें और थोड़े पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इस जूस को हर सुबह पीने से बहुत फायदा मिलता है। आ
इस जूस को पीने से एसिडिटी खत्म हो जाती है। अगर आपको जलन और एसिडिटी बनने की दिक्कत है तो यह जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस प्राकृतिक ड्रिंक में ओमेगा-3 फैट्टी एसिड होता है जो शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त बना देता है।
इस जूस को पेय को पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और ओमेगा-3 होने की वजह से रक्त का संचार भी सही से होता रहता है। ऐसे में दिल के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह सबसे अचछा पेय पदार्थ है।
उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन की समस्या से जो लोग परेशान रहते हैं उन्हें इसके सेवन से फायदा होगा क्योंकि इसमें पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है और इसके सेवन से रक्तचाप सही हो जाता है।
कब्ज की समस्या को यह पेय कुछ ही समय में दूर कर देता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। अगर किसी को पाइल्स की दिक्कत है तो उसमें भी यह पेय लाभकरी होता है।
इस पेय को प्रतिदिन पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही संक्रमित बीमारियों की चपेट में जल्दी आने से बचाव भी होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।