वर्कआउट करने और काफी सारी कैलोरी बर्न करने के बाद बहुत अधिक प्रोटीन युक्त व कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ लेने से वर्कआउट का फायदा नहीं मिल पाता, इसलिए वर्कआउट के बाद कम खाना चाहिए।
शोध बताते हैं कि अक्सर लोग जिम में वर्कआउट कर काफी सारी कैलोरी बर्न करने के बाद बहुत अधिक प्रोटीन युक्त व कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ लेते हैं। लेकिन ऐसा कर वे बर्न की गई कैलोरी से अधिक वापस ले लेते हैं। और वर्कआउट का कोई फायदा नहीं रहता। प्रोफेश्नल रनर रह चुकी व मायो क्लिनिक में आहार विशेषज्ञ एमिली ब्राउन कहती हैं कि वर्कआउट के बाद छोटे आहार लेने चाहिए। और आपको वर्कआउट और टाइट में बदलाव करने से पहले अपने शरीर की सही पोषण आवश्यकताओं को जानना और समझना चाहिए, ताकि आपको वर्कआउट का पूरा लाभ मिल सके। तो चलिये जानें वर्कआउट के बाद ज्यादा खाने से कैसे बचें।
Image courtesy: © Getty Images
ब्राउन के अनुसार यदि आपको वर्कआउट के तुरंत बाद बहुत ज्यादा भूख लगती है, तो खाने के तुंरत पहले वर्कआउट करें। ऐसा कर आप कुछ अतिरिक्त खाने से बच पाएंगे और वो कैलोरीज़ जो आप वर्कआउट के बाद कुछ अतिरिक्त खाकर लेने वाले थे, उससे बच पाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
2014 में आए कॉर्नेल विश्वविद्यालय के द्वारा किए गए दो अध्ययनों में पाया गया कि एक्सरसाइज को महनत न समझकर एक फन एक्टिविटी की तरह करने पर लोग इसके बाद कम खाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
ब्राउन के अनुसार वर्कआउट के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को 4:1 के अनुपात में लेना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा का स्तर फिर से भरना शुरू होगा तथा एक्सरसाइज से हुई मांसपेशी क्षति की मरम्मत भी होगी।
Image courtesy: © Getty Images
कम वसा वाले डेयरी प्रोटीन का सेवन भी बिना अतिरिक्त कैलोरी लिये अगले भोजन तक खुद को रोकने व एनर्जी प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प होता है। इसके लिए आप दूध या इससे बने खाद्य पादार्थों का सेवन कर सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
ब्राउन बताती हैं कि जब हम रोज एक्सरसाइज के तुरंत बाद खूब सारा खाने लगते हैं तो यह एक आदत बन जाती है। और जब हम कम वर्कआउट करते हैं तब भी उतना ही खाने लगते हैं। इससे बचने के लिए वर्कआउट के बाद छोटे मील लें और इन्हें बदलते रहें।
Image courtesy: © Getty Images
शोध बताते हैं कि एक्टीविटी ट्रेकर्स दिन में आपके द्वारा बर्न की गई कैलोरी का एकदम सही ब्योरा नहीं दे सकते, इनके द्वारा दिए गए आंकड़ो में अक्सर फर्क होता है। इसलिए खुद से डाइट प्लान बनाएं और भूख जितना ही खाएं। ट्रेकर की नहीं बल्कि अपने शरीर की सुनें।
Image courtesy: © Getty Images
वर्कआउट के बाद तुरंत ठूस-ठूस कर खाने के बजाए, दिन में चार से पांच छोटे मील खाएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तो बेहतर होता ही है, बल्कि आप एक साथ ज्यादा कैलोरी लेने से भी बच पाते हैं। इस तरह आप कम कैलोरी लेते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
विशेषज्ञ बताते हैं कि वर्कआउट के बाद बहुत सारा खाने की आदत से बचने के लिए, वर्कआउट के बाद पानी पी लें। इससे पेट भर जाता है और आप कम कैलोरी लेते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा पानी न पियें। इससे नुकसान हो सकता है।
Image courtesy: © Getty Images
वर्कआउट करने पर शरीर से काफी पसीना निकलता जिसकी वजह से वर्कआउट के बाद नमकीन खाने की इच्छा होती है। लेकिन ऐसे में कैलोरी से भरा आहार खाने की बजाये हेल्थी खाना खाएं जो आपकी नमकीन की इच्छा भी पूरी करे और नुकसान भी न करे। इसके लिए केले खाइए। ये पोटेशियम के भी अच्छे श्रोत होते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।