अधिक ऊंचाई पर जाने से आपको डर लगता है, यह एक प्रकार की बीमारी है इसे एक्रोफोबिया कहते हैं, इसपर काबू पाने के लिए जरूरी है कि इससे बचने की बजाय इसका सामना करने की कोशिश करें।
अधिक ऊंचाई पर जाने से आपको डर लगता है, यह एक प्रकार की बीमारी है इसे एक्रोफोबिया कहते हैं। एक्रोफोबिया से गस्त लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने से डर लगता है। एक अुनमान के मुताबिक इस दुनिया में पूरी जनसंख्या के लगभग 5 प्रतिशत लोग ऊंचाई पर जाने से डरते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो यह निश्चित ही आपकी नियमित दिनचर्या को भी प्रभावित करता है। डर के कारण आप उस जगह पर जाने से बचते होंगे जो ऊंचाई पर है। तो इससे डरने की बजाय इसपर काबू करने की कोशिश कीजिए।
image courtesy - getty images
आपको ऊंचाई पर जाने से या उसके बारे में सोचने मात्र से डर लगता है, इसके पीछे की वास्तविक वजह को जानने की कोशिश कीजिए। कुछ लोगों को ऊंचाई पर जाने से इसलिए डर लगता है क्योंकि उनको लगता है कि ऊपर जाने से गिरने का खतरा अधिक रहता है। ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश कीजिए और इसके बारे में बिलकुल न सोचें। Image courtesy: getty images
अगर आपको हल्की ऊंचाई से भी डर लगता है तो इस जगह से घबरायें नहीं बल्कि इन जगहों पर तर्क लगायें। एरोप्लेन में, ऊंची इमारतों से अगर आपको डर है तो यह सोचिये कि ऐसी जगहें पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वहां जाने से कोई दुर्घटना नहीं घटेगी। Image courtesy: getty images
अगर आपको ऊंचाई पर जाने से डर लगता है और आप ऐसी जगह हैं तो खुद को थोड़ा सा आराम दीजिए। इसके लिए लंबी सांस लें इससे आपका दिमाग शांत होगा और डर दूर भाग जायेगा। एक गिलास पानी पीने से भी दिमाग को आराम मिलता है।
image courtesy - getty images
आप किसी चीज से जितनी दूर भागेंगे वह आपका पीछा उतना ही करेगी। आप जब तक ऊंचाई से डरेंगे आपको तब तक डर लगता रहेगा, इससे बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप उसका सामना कीजिए। फिर देखिये कैसे आपसे दूर भाग जाता है एक्रोफोबिया।
image courtesy - getty images
अगर सामान्य प्रयोगों से डर भगाने वाले तरीके आप पर काम नहीं कर रहे हैं तो थेरेपिस्ट से संपर्क करना ही आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। थेरेपिस्ट से विचार विमर्श करके आप इस डर का उपचार कर सकते हैं।
image courtesy - getty images
अपने डर को नियंत्रित करने की तकनीक के बारे में जरूर सीखें, जब भी थेरेपिस्ट से मिलने जायें उसके द्वारा बताये गये सभी तरीकों को नोट कर लें फिर उनपर अमल करें।
image courtesy - getty images
थेरेपिस्ट एक्रोफोबिया से बचने के लिए आपको कुछ तरकीब बतायेंगे, उनका अनुसरण जरूर करें। ये वर्कहोम आपको ऊंचाई के डर को दूर भगाने के लिए करने होते हैं।
image courtesy - getty images
अगर आपको ऊंचाई पर जाने से डर लगता है तो इसके बारे में किसी से छुपायें नहीं, जब भी चिकित्सक से मिलने जायें सारी स्थिति ठीक से साफ कर दीजिए। अपने मनोभावों और उलझनों के बारे में चिकित्सक को खुलकर बतायें।
image courtesy - getty images
कैफीन का सेवन करने से आपका फोबिया बढ़ सकता है। इसलिए एक्रोफोबिया की समस्या होने पर कैफीन को अपनी दिनचर्या से निकाल दीजिए।
image courtesy - getty images
अधूरी नींद के कारण प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप एक्रोफोबिया यानी ऊंचाई के डर से ग्रस्त हैं तो आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।