आप घर पर ही कफ सीरप और काढ़े जैसी सर्दि को प्रकृतिक रूप से दूर करने वाली दवाएं बना सकते हैं। इनसे नींद भी नहीं आती। और तो और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
मौसम में बदलाव अपने साथ बीमारियां भी लेकर आता है। और ऐसे में सबसे आम बीमारी होती है सर्दि और गला राब होना। दरअसल मौसम तो अपने तय समय पर ही बदलता है लेकिन हम इन बदलावों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में शरीर मौसम के बदलाव से प्रभावित होता है और वायरल बुखार या इससे मिलते-जुलते लक्षणों की चपेट में आ जाता है। रातें खांसते हुए बीतती हैं और बेहद परेशानी होती है। लेकिन कैसा हो कि आप घर पर ही इस समस्या से बचने की दवा तैयार कर लें! जी हां आप घर पर ही कफ सीरप और काढ़े जैसी सर्दि को प्रकृतिक रूप से दूर करने वाली दवाएं बना सकते हैं। इनसे नींद भी नहीं आती। और तो और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
Images courtesy: © Getty Images
250 मिली लिटर पानी में आधा चम्मच सोंठ, चार से पांच काली मिर्च, छोटी इलायची पाउडर, एक चम्मच शक्कर व एक चम्मच तुलसी पत्ती का पेस्ट मिलकर धीमी आंच पर आधा हो जाने तक खौला लें। इसके बाद इसे छान लें और दो चम्मच शहद व चौथाई नींबू का रस मिलाकर ठंडा होने दें। इस सिरप को सुबह शाम एक-एक चम्मच पीने से ठंड और खांसी दूर हो जाती है।
Images courtesy: © Getty Images
गले में खराश या खांसी होने पर आप इससे एक आरामदायक, प्राकृतिक शहद खांसी सिरप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच शहद में बराबर मात्रा में पानी मिला लें। फिर इसमें एक चुटकी सूखी अदरक, मार्श मैलो रूट, दालचीनी और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें।
image courtesy : getty images
एक कप पानी में 8-10 तुलसी की पत्तियां डालें। उसमें 8-10 दाने काली मिर्च के डालें। फिर इसमें थोड़ी अदरक कूच कर डाल दें। एक लौंग, थोड़ी दालचीनी, एक चुटकी सोंठ इन सबको उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। फिर छान कर स्वाद के मुताबिक नमक या चीनी मिलाकर पी लें।
image courtesy : getty images
एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, दो चम्मच शहद, 1/4 टेबलस्पून अदरक का पाउडर और 1/4 लाल मिर्च पाउडर में दो टेबल स्पून गर्म व साफ पानी मिलाएं। इन सबको एक साथ मिलाएं और सिरप की तरह बना लें। नियमित रुप से दिन में एक बार पीएं। कुछ दिनों में सर्दी खांसी गायब हो जाएगी।
image courtesy : getty images
आधा कप सूखे हुए ब्लैक एल्डरबैरीज, दालचीनी, अदरक तथा लौंग को पानी में डालकर बीस से तीस मिनट के लिये उबालें। ठंडा होने के बाद छान लें और इसमें आधा या एक कप शहद मिला लें। इस मिश्रण को कांच की शीशी में भर कर रख लें और दिन में एक बार इस सिरप को पीएं।
image courtesy : getty images
ये बनाने में सबसे आसान कफ सिरप होता है। इसे बनाने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाएं और इसे गर्म करें। आप चाहें तो इसमें प्याज का रस भी मिला सकते हैं। इस सिरप को आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।
image courtesy : getty images
नींबू के रस में शहद को ठीक से मिलाएं और इसमें थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें। शहद से गले की खराश व दर्द में आराम मिलता है। वहीं नींबू में मौजूद विटामिन सी से गले में होने वाली सूजन कम होती है। लाल मिर्च पाउडर से खाना निगलने में दर्द नहीं होता है।
image courtesy : getty images
कफ होने पर प्याज के सेवन से काफी लाभ होता है। यह कफ की समस्या को कम करता है। इसका सिरप बनाने के लिये छ: प्याज लें और उनके छिलके उतार कर अच्छे से छोटा-छोटा काट लें। अब इन्हें आधा कप शहद के साथ एक पैन में उबाल लें। इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद छान लें और हर दो या तीन घंटे में एक चम्मच लेते रहें।
image courtesy : getty images
लौंग और शहद गले में होने वाली खराश को दूर करने में कारगर होते हैं। इनका सिरप बनाने के लिये पांच या छ: लौंग लेकर एक कप शहद के साथ मिलाकर पूरी रात फ्रिज में रखें। सुबह इस मिश्रण का टेबलस्पून लें। लौंग से गले के दर्द से राहत मिलती है और शहद से गले में होने वाली सूजन कम होती है।
image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।