स्वतंत्रता दिवस की खुशी चारों ओर दिखने लगी है। अधिकांश ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए ऑफिस की तरफ से दिशा निर्देश भी दिए गए होंगे। हर साल की तरह अगर इस बार भी आप स्वतंत्रता दिवस पर ऑफिस में पहनने
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्लेजर सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप केसरिया या हरे रंग का ब्लेजर पहनकर ऑफिस में अलग दिख सकते हैं। जींस और व्हाइट शर्ट के साथ ये ब्लेजर अच्छा लगेगा और आप स्टायलिश दिखेंगे। ब्लेजर एक ऐसी ड्रेस है जिसे आप फॉर्मल और कैजुअल दोनों पर कैरी कर सकते हैं।
कुर्ता एक सदाबहार पहनावा माना जाता है। किसी भी पर्व, त्यौहार या खास प्रोग्राम में कुर्ता सबसे अच्छा विकल्प होता है। होली, दिवाली या फिर ईद या अन्य किसी भी त्यौहार में लोग कुर्ता ही पहनते हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी कुर्ता पहनकर देशभक्ति में सराबोर हो सकते हैं। आमतौर सफेद कुर्ता या पायजामा पहन सकते हैं। अगर थोड़ा चटक रंग पसंद है तो आप सफेद पायजामे के साथ केसरिया या हरे रंग का कुर्ता पहन सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लालकिले पर कुर्ता पायजामा के साथ पगड़ी पहनकर तिरंगा फहराते हैं। ऐसा पिछले 4 वर्षों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार देखने को मिलता रहा है। पगड़ी भारतीयता की पहचान भी है। इसे देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों द्वारा पहनी देखी जा सकती है। अगर आपको पगड़ी पहनना पसंद है तो तिरंगे के रंग की पगड़ी पहनकर स्टाइलिश दिख सकते हैं।
अगर आप अपने ऑफिस फॉर्मल ड्रेस में जाते हैं तो आप व्हाइट शर्ट के साथ ग्रीन या सैफ्रॉन टाई को कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन खास रंगों वाले पैंट भी पहन सकते हैं। इस लुक में आप काफी अच्छे दिखेंगे।
एक्सेसरीज के तौर पर आप तिरंगे के रंग की टाई, हैंकी, पर्स या बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोट पैंट के साथ इन रंगों को मैच कर पहन सकते हैं। आपके चश्मे का फ्रेम भी तिरंगे के रंग का हो सकता है।
इसे भ्ाी पढ़ें: छोटे बालों में खूब जचते हैं ये 5 हेयरस्टाइल, सेलेब्स की करते हैं फॉलो
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।