हमारे सेलीब्रेटीज जो करते हैं उसका अनुसरण हम भी करते हैं, बात दुर्गा पूजा की हो तो जहिर सी बात है हम भी उनकी तरह मनाने की कोशिश करते हैं, यहां हम बता रहे हैं कैसे सेलीब्रेटीज दुर्गापूजा मनाते हैं।
दशहरा के आते ही हर घर और गलियों में इसकी तैयारी शुरू हो जाती है और इसमें हमारा बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहता। बॉलीवुड, जहां से देश का स्टाइल तय होता है वहां के दुर्गा पूजी की बात भी निराली है। बॉलीवुड का हर परिवार अपने-अपने तरीके से दुर्गा पूजा सेलीब्रेट करता है और मां से सुख-शांति की कामना करता है। कई सेलेब्स तो अपने-अपने घर में ही मां के पूजा का आयोजन करते हैं जिसमें अन्य सेलेब्स शामिल होते हैं। इन नौ दिनों में पूरा बॉलीवुड बिल्कुल ट्रेडीशनल अंदाज में नजर आता है।
Image Source @ Getty
अभिनेत्री रानी मुखर्जी और उनका परिवार हर साल इस पूजा का आयोजन धूमधाम से करता है। साथ ही मुंबई स्थित दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन के लिए जाता है। शादी के बाद भी पिछले साल रानी अपनी बहन के साथ पंडाल में माता के दर्शन को गई थी। रानी के परिवार को इस पूजा में अटूट विश्वास है और व्यस्त रहने के बाद भी रानी इस पूजा में जरूर शामिल होती हैं।
Image Source @ Getty
सिंगर अभीजीत भट्टाचार्य अपने घर में परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाते हैं। इनके यहां पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया जाता है औऱ पूरे नौ दिन पूजा होती है। नवमी के दिन कन्या पूजन भी की जाती है। इनके घर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आते हैं। प्रियंका चोपड़ा अभीजीत के यहां आकर ही अपनी दुर्गा पूजा करती है और प्रसाद ग्रहण करती है।
Image Source @ Getty
काजोल अपने बच्चों और परिवार के साथ ही दुर्गा पूजा मनाती है। मुंबई के पंडाल में वो नवरात्रि के आखिरी दिनों में मां के दर्शन के लिए जरूर जाती हैं। इस अवसर पर उनकी मां और बहन भी होती हैं।
Image Source @ Getty
बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइन विपाशा कलकत्ता में अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाती हैं। विपाशा के कलकत्ता स्थित घर में पूरे बंगाली विधि-विधान से दुर्गा पूजा सेलीब्रेट की जाती है। सारा परिवार इन नौ दिनों में एक साथ रहता और पूजा करता है। ये नौ दिनों में विपाशा काम से पूरी तरह दूर रहती हैं और दुर्गा पूजा की मस्ती करती हैं।
image courtsey @ indianewsbulletin
इसी तरह सुष्मिता सेन अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ मुंबई के पंडाल में मां के दर्शन कर दुर्गा पूजा मनाती हैं। कपूर खान-दान की दुर्गापूजा बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध दुर्गा पूजा होती है जिसमें बॉलीवुड के अधिकतर सेलेब्स उपस्थित होते हैं। बच्चन परिवार अपने परिवार के साथ ही दुर्गा पूजा मनाता है।
Image Source @ Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।