आज हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बात करने वाले हैं, जो ये बताते हैं कि अब वक्त आ चुका है कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं उसको भूल कर मूव ऑन कर जाना ही बेहतर है।
प्यार में चीज़ों को भूल जाना आसान नहीं, लेकिन अगर भूल जाना आपकी बेहतरी के लिये हो तो इसमें कोई हर्ज़ भी नहीं। आज हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बात करने वाले हैं, जो ये बताते हैं कि अब आपका अपनी पसंद वाली लड़की को भूल कर मूव ऑन कर जाना ही बेहतर विकल्प है। क्योंकि इस स्थिति में वह आपकी आत्मा के लिए एक परजीवी की तरह है। तो चलिये जानते हैं कि क्या हैं ये संकेत।
Images source : © Getty Images
आप जितनी जलती इस सच्चाई को स्विकार कर लेंगे, आपके लिये उचना ही बेहतर होगा। अगर आप उसकी पसंद की चीज़ों में चाह कर भी रुची नहीं ले पा रहे हैं और बार-बार खुद पर इसके लिये दबाव बना रहे हैं तो समझ लीजिये ये अब और नहीं चलने वाला। खुद को धोखे में रखने से चीज़ें और भी खराब होती जाएंगी।
Images source : © Getty Images
ऐसा माना जाता है कि आमतौर पर रिश्ते में मर्द बॉस बनना चाहते हैं। लेकिन सच तो यह है कि वे अंदर ही अंदर अपनी महिला साथी के 'बॉस' बनने पर खुशी महसूस करते हैं। वे उसका मज़ा लेते हैं। मगर, हालात तब खराब हो जाते हैं, जब लड़की यह समझने लगे कि रिश्ते में वह अकेली बॉस है और आपकी एक नौकर से ज्यादा कुछ नहीं। अगर ऐसा है तो वक्त आ गया है कि आप इस रिश्ते से बाहर आएं।
Images source : © Getty Images
कई बार ऐसा लड़कियां मिल जाती हैं जो मानो आपकी जिंदगी को हिला कर देती है, वह आपके ऊपर बहुत ज्यादा अधिकार जताती हैं। ये न करो, वो न करो, ये शर्ट पहनो ये मत पहनो आदि। और फिर आप अपने हिसाब से जीने को तरस जाते है। अगर आपकी गर्लफ्रैंड भी ऐसी ही है तो सावधान हो जाएं।
Images source : © Getty Images
रिलेशन में आने के बाद, आप दोनों ही एक-दूसरे के करीब आते है और जो बात अच्छी नहीं लगती उसे शालीनता से बोलते हैं। लेकिन अगर उस लड़की को सिर्फ अपनी तारीफ सुनना ही पसंद है और वह अपने बारे में कोई भी सच सुनना ही नहीं चाहती, तो आपको सजग हो जाएं। आप गलत लड़की को डेट कर रहे हैं मेरे दोस्त।
Images source : © Getty Images
जब आप अपने किसी दोस्त से मिलते हैं, और उससे बात कर रहे होते हैं तो तो वो आपमें इन्वॉल्व होने की बजाय बिना आपकी बात या दोस्तों में इंट्रेस्ट लिये अपने फोन में व्यस्त हो जाती है, और ऐसा लगभग हर बार होता है, तो मेरे दोस्त ये एक बड़ा इशारा है कि वो आपके लिये नहीं बनी है।
Images source : © Getty Images
अगर लड़की कभी भी आपके रिश्ते को लेकर गंभीर न हो तो ये टाइम पास रिलेशन ही होता है। क्योंकि जब कोई लड़की वाकई सीरियस होती है तो वो रिश्ते को लेकर कुछ सपने ज़रूर बुनती है और उसके बारे में बात भी करती है। और अगर लंबं समय के बाद भी ऐसा न हो तो ये आगे बढ़ जाने का बड़ा संकेत होता है।
Images source : © Getty Images
देखिये बुरे वक्त में या दुख के समय किसी अपने की मदद की चाह हर इंसान को होती है, लेकिन केवल मुश्किल में एक मोटीवेशन मोबाइल एप्लीकेशन की तरह किसी को इस्तेमाल करना निजी स्वार्थ होता है। ये आपके लिये एक साफ संकेत होता है।
Images source : © Getty Images
अगर उसकी अपनी ही एक दुनिया है जिसमें आप सिर्फ एक एक्स्ट्रा एक्टर की तरह हैं तो ये आपके लिये अच्छी बात नहीं। ऐसे में जितना जल्दी आप मूव ऑन कर जाएंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा।
Images source : © Getty Images
देखिये सच्चा रिश्ता एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करता है, वो सिखाता है कि आपको अपने ग़म और खुशियां दोनों बांटनी होती हैं। यहां तक किकई बार तो आपको अपने साथी के ग़म बिना उ से बताए खुद लेकर, उसे खुशियां दे देनी होती हैं। लेकिन यदि आपकी साथी आपको किसी भी चीज़ के लिये ना बोलने में हिचकिचाती नहीं है तो वो आपके लिये सही नहीं है।
Images source : © Getty Images
अगर एक-दो बार से ज्यादा ऐसा हुआ है कि आप किसी तय जगह पर डेट के लिये तैयार हो चुके हैं और उसने लास्ट मिनट ना प्लान कैंसल कर दिया है तो किसी मुगालते में न रहियेगा। ये वक्त उसे टाटा-बाय कर देने का है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।