शहद और दूध में मौजूद विटामिन, मिनरल और प्रोटीन त्वचा की रंगत को निखारने के साथ उसे चमकदार और स्वस्थ बनाने में भी मदद करते है। मुंहासे हों चाहे चेहरे पर झुर्रियां सभी शहद और दूध के पैक को लगाने से धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।
दूध में शहद मिलाकर पीने से आपके शरीर और शरीर के समुचित कार्य में भी मदद मिलती है। यह बात तो शायद लगभग हर कोई जानता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद और दूध आपकी त्वचा के लिए भी कई फायदे हैं। शहद और दूध में मौजूद सामग्री त्वचा की रंगत को निखारने के साथ उसे चमकदार और स्वस्थ बनाने में भी मदद करती है। चेहरे पर दूध और शहद से बने मास्क के इतने सारे फायदे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा उम्र बढ़ने को रोकने से, मुंहासे के इलाज और अच्छी नींद में भी मदद करता है। आइए जाने गर्म दूध और शहद त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होता है।
Image Courtesy : Getty Images
शहद और दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। शहद और दूध से बना मास्क त्वचा पर लगाने से तुरंत चमक आ जाती है। ऑफिस में पूरा दिन काम करने के बाद इसके इस्तेमाल से आप फ्रेश दिखने लगते है। साथ ही नियमित रूप से शहद और दूध के मास्क से चेहरे की टैनिंग भी दूर होने लगती है। इसके अलावा विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह रंगत को निखारने में भी मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images
अगर आपको उम्र बढ़ने की इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं, और आप झुर्रियों को दूर करना चाहते हैं तो शहद और दूध से बना फेस पैक इस समस्या में आपकी मदद कर सकते है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। चेहरे के लिए शहद और दूध निश्चित रूप से निर्णायक लाभ में से एक है।
Image Courtesy : Getty Images
भरपूर नींद से आपकी त्वचा की स्वस्थ और चमकदार रहती है। किसी दिन बहुत ज्यादा थकान के बाद इस प्राकृतिक मिश्रण को पीने का प्रयास करें। शहद और दूध त्वचा के साथ-साथ अच्छी नींद लाने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से आपको रात को अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। इसका मतलब बिना डार्क सर्कल के अगले दिन एक स्वस्थ दिन!
Image Courtesy : Getty Images
अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो शहद और दूध से बने इस पेस्ट को जरूर इस्तेमाल करें। इस मास्क को नियमित रूप से लगाने से यह आपकी त्वचा के लिए चमत्कार के रूप में काम करता है और मुंहासों को इलाज करने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images
सर्दियों में अक्सर लोग फटे होंठों की समस्या से ग्रस्त रहते हैं। इस मौसम में फटै होंठों को नमी की जरूरत होती है। आप अपने होंठों को नमी प्रदान करने के लिए इस जादुई मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से इसे लगाने से आप जल्द ही फटे होंठों की समस्या से निजात पा सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
यह शहद और दूध के महत्वपूर्ण लाभ में से एक है। यह चेचक के निशान सहित कई प्रकार के निशान को हटाने के रूप में जाना जाता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या चेचक के दाग पडे़ हुए हैं तो, इस मास्क के नियमित रूप पर लगाने से गायब होने लगेंगे।
Image Courtesy : Getty Images
कच्चे दूध एक उत्कृष्ट क्लीन्जर है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कच्चे दूध में शहद को मिलाने से यह जादुई सा असर करता है। इसके लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर पांच मिनट लगाने के बाद धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी त्वचा कोमल और साफ होने लगेगी।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।