साइनस ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ प्रभावी घरेलू उपायों द्वारा इसके लक्षणों से राहत पाई जा सकती है।
साइनस होने पर नाक के अंदर की हड्डी बढ़ या तिरछी हो जाती है जिसके कारण श्वास लेने में रुकावट आती है। इससे पीड़ित व्यक्ति जब भी ठंडी हवा या धूल, धुआं के उस हड्डी टकराने से व्यक्ति परेशान हो जाता है।
साइनस ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आप कुछ एहतियाती उपाय लेने और घर पर सही उपचार करके इसके लक्षणों से राहत पाई जा सकती है। साइनस के इलाज के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपचार यहां बताये गये है। image courtesy : getty images
साइनस होने पर अक्सर सिरदर्द की समस्या बनी रहती है। युकेलिप्टस तेल साइनस सिरदर्द से तुरंत राहत देने वाला नुस्खा है। इसके लिए आप आधा कप पानी में कुछ बूंदे युकेलिप्टस तेल की डालकर इस पानी को ढककर उबालें। फिर स्टीम लें। image courtesy : getty images
मेथी दाना सस्ती, सर्वत्र सुलभ और भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ हमारे स्वास्थ्य की परम मित्र भी है। अपने औषधीय गुणों में भी यह सर्वोपरि है। मेथीदाना तीखा उष्ण, वात व कफनाशक होती है। साइनस से बचने के लिए एक चम्मच मेथी दाने को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। इसके बाद इस पानी को छान लें। चाय की तरह पानी को पिएं। फायदा होगा। image courtesy : getty images
हल्दी एक एंटी माइक्रोबियल है, इसलिए इसे गर्म दूध के साथ पीने से श्वास सम्बन्धी बीमारियों के उपचार में लाभ मिलता है, क्योंकि यह मसाला आपके शरीर में गरमाहट लाता है इसलिए इससे फेफड़े तथा साइनस में जकड़न से तुरन्त राहत मिलती है।
image courtesy : getty images
रोज सुबह नियमित रूप से शहद जरूर खाएं। इससे साइनस से होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा एक कप साफ गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच नमक डालें। इस घोल को ड्रापर की सहायता से दो बूंद नाक में डालें। इससे साइनस में राहत मिलती है। image courtesy : getty images
गाजर के रस में महान चिकित्सा गुणों शामिल है जो साइनस के इलाज में बहुत फायदेमंद है। आप एक ग्लास गाजर का रस अलग से या चुकंदर, खीरे या पालक के रस के साथ ले सकते है। यह साइनस के लक्षणो के उपचार में मदद करेगा। image courtesy : getty images
प्याज का रस नाक में डालने से साइनस के सिरदर्द से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा गर्म कपड़ा या फिर गर्म पानी की बोतल गालों के ऊपर रखकर सिकाई करनी चाहिए। इससे साइनस के रोगियों को बहुत राहत मिलती है। image courtesy : getty images
सांस संबंधी समस्या होने पर जीरे का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। साइनस की समस्या होने पर अगर जीरा उबालकर नियमित रूप से उसकी भाप लेने से बहुत फायदा होता है। image courtesy : getty images
बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर सहजन कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। जब साइनस की समस्या ज्यादा परेशान करने लगे तो सहजन की फली में लहसुन, प्याज, काली मिर्च और अदरक डालकर सूप बनाएं। इस सूप को गर्मा गर्म पीने से बहुत लाभ होता है। image courtesy : getty images
एंटीवायरल लाभ के कारण लहसुन को विशेष रूप से जाना जाता है। साइनस से बचने के लिए लहसुन रामबाण दवा है। रोज कच्चे लहसुन की एक कली खाने से साइनस इंफेक्शन से राहत मिलती है। image courtesy : getty images
खाने में नित्य अदरक शामिल करने से बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा भी जा सकता है। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे एलर्जी व संक्रमण से लड़ने में फायदेमंद बनाते हैं। साइनस से बचने के लिए एक कप गुनगुने पानी में थोड़ी सी अदरक को बारीक काटकर उबाल लें। कुछ देर बाद छानकर धीरे-धीरे इस पानी को पी जाएं। राहत मिलेगी। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।