हालांकि, बदबूदार बाल कोई गंभीर समस्या नहीं हैं। लेकिन बालों से आती अप्रिय गंध आपको अजीब स्थिति में डाल सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के उपाय किये जाने चाहिए।
बालों से आती अप्रिय गंध आपको अजीब स्थिति में डाल सकती है। इससे पहले कि बालों से आती यह अप्रिय गंध आपके लिए परेशानी का सबब बन जाये, इससे बचने के लिए उपाय अपनाने चाहिए। बदबूदार हेयर सिंड्रोम इस बदबूदार हालत का मुख्य कारण है। ऑयली स्कैल्प वाले ज्यादातर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्कैल्प पर अति सक्रिय वसामय ग्रंथियों, व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी, अत्यधिक पसीना, केमिकल और पर्यावरण प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण ज्यादातर लोगों में बालों की बदबू के अन्य कारक है। महिला और पुरुष दोनों को यह समस्या हो सकती है।
हालांकि, बदबूदार बाल कोई गंभीर समस्या नहीं हैं। इसे कुछ आहार उपायों और प्राकृतिक उपचार अपनाकर पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। image courtesy : getty images
टमाटर में प्राकृतिक पीए संतुलन की मौजूदगी के कारण यह एक क्लीन्जर के रूप में काम करता है और आपको गंध से मुक्त बाल देता है। बालों में बदबू को दूर करने के लिए अपने बालों की लंबाई के अनुसार आवश्यकता के रूप में कई टमाटर का रस निकालें। इस रस से बालों में मालिश करके 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के शैम्पू से धो लें। यह उपाय सप्ताह में दो बार करें। image courtesy : getty images
बेकिंग सोडा बदबूदार गंध को बेअसर करने में मदद करता है और ऑयल को भी कम कर देता है। यह एक कारगर उपाय है। इस उपाय को करने के लिए 3:1 के मिश्रण में पानी और बेकिंग सोडा को मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने गीले बालों में लगा लें। 5 मिनट लगा रहने के बाद बालों को अच्छे से धो लें। एक सप्ताह में एक बार इस उपाय का प्रयोग करें। image courtesy : getty images
सेब साइडर सिरका, बालों के सामान्य पीएच पुन:स्थापित करने और बालों की चमक को बनाये रखन में मदद करता है। यह आपके बालों को साफ करने और गंध के सभी तत्वों को दूर करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में सेब साइडर सिरके की आधी चम्मच मिश्रण को मिला कर इस लिक्विड से अपने बालों को रिन्स करे। धोने से पहले एक मिनट के लिए छोड़ दें। image courtesy : getty images
नींबू का रस त्वचा और बाल दोनों के लिए अविश्वसनीय रूप से काम करता है। यह न केवल बालों और स्कैल्प को साफ करने के साथ आपके बालों को एक मनभावन खुशबू देता है और उन्हें चिकना और चमकदार बनाता है। नींबू रूसी और स्कैप के संक्रमण से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में दो नींबू के रस को निचोड़कर, बालों को शैम्पू से धोने के बाद इस मिश्रण से रिन्स करें। कुछ मिनट के लिए छोड़कर सादे पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इस उपाय का उपयोग करें। लेकिन ध्यान रखें कि लंबे समय तक इसका प्रयोग करने से बालों का रंग हल्का हो जाता है। image courtesy : getty images
शहद और दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस उबलते पानी में एक कप के दालचीनी पाउडर का आधा चम्मच मिलाये। लगभग 30 मिनट के लिए इसे ऐसा ही रहने दें। फिर उसमें एक चम्मच शहद की मिलाये। इस मिश्रण को 45 मिनट सिर पर लगा रहने के बाद पानी अच्छे से साफ करके शैम्पू कर लें। image courtesy : getty images
जैतून का तेल बालों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही जैतून में अविश्वसनीय सुखदायक गुण खुजली और बुरी गंध को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसलिये बालों को धोने से पहले जैतून के तेल को स्कैल्प पर लगा कर अपने बालों की अच्छे से मालिश करें। image courtesy : getty images
प्याज के शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण बालों की हर प्रकार की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में बदबू की समस्या होने पर जूसर में कुछ प्याज को पीस कर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को स्कैल्प में लगा लें। 30 मिनट इंतजार करने के बाद शैम्पू कर लें। image courtesy : getty images
मैग्नीशिया का दूध, आमतौर पर बालों में अतिरिक्त तेल के कारण आने वाली बुरी गंध को दूर करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने बालों में मैग्नेशिया के दूध को सीधा लगाये। एक घंटे लगा रहने के बाद, अपने बालों को शैंपू से धो लें। image courtesy : natural-homeremedies.com
संतरा का रस बालों में अतिरिक्त तेल को सोखने के साथ रूसी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, संतरे के छिलके बालों को गंधहीन बनाते हैं। एक जार को संतरे के छिलकों से भरें और उस पर सेब साइडर सिरका डालें। इसे 2 सप्ताह के लिए किसी भी अलमारी में स्टोर कर दें। फिर इस अर्क को फ्रिज में स्टोर कर दें। फिर इस मिश्रण के दो चम्मच में पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। बालों को शैम्पू से धोने के बाद अपने बालों पर स्प्रे करें। कुछ मिनट के बाद बालों को पानी से धो लें। या अपने बालों में संतरे के रस को लगाकर पांच मिनट के बाद धो लें। image courtesy : getty images
बालों से तेल साफ करने और बदबूदार बालों से छुटकारा पाने के लिए वोडका का प्रयोग करें। यह बालों के विकास को उत्तेजित करता है। एक बोतल पानी में एक बड़ा चम्मच वोडका मिलाकर मिश्रण बना लें। शैम्पू के बाद इस घोल का छिड़काव अपने बालों में करें। इसके बाद बालों को न धोएं। एक सप्ताह में इसे एक बार दोहराये। image courtesy : getty images
लहसुन का तेल शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसमें सल्फर की मौजूदगी यीस्ट और बैक्टीरिया से उत्पादित गंध को मारता है। यह आपको दवा दुकानों या सौंदर्य की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। हालांकि, कुछ लहसुन लौंग के साथ नारियल तेल को गर्म करके आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसे आप आसानी से अपने बालों में लगाकर कुछ देर बाद धो लें। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।