जब लीवर की कोशिकाओं का फैट असामान्य रूप से अधिक हो जाता है, तब लीवर की क्रिया प्रभावित होती है और लीवर संबंधित समस्यायें भी होने लगती हैं, इससे निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत ही प्रभावी हैं।
अस्वस्थ जीवनशैली और खानपान में अनियमितता के कारण शरीर में कई तरह समस्यायें समय से पहले होने लगी हैं, फैटी लीवर की समस्या भी इनमें से एक है। फैटी लिवर वह स्थिति होती है, जब लिवर की कोशिकाओं का फैट सामान्य से अधिक हो जाता है, इससे लीवर में कई तरह की समस्यायें हो सकती हैं। दरअसल इंफ्लेमेटरी एक्शन से लिवर के के ऊतक सख्त हो जाते हैं। ऐसी समस्या होने पर दिनचर्या के साथ खानपान में सुधार करना जरूरी है। हालांकि इस समस्या का उपचार आपके घर पर ही है, यानी घरेलु नुस्खों से इस समस्या का उपचार आसानी से हो सकता है।
Image source - Getty Images
ग्रीन टी सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। फैटी लीवर से छुटकारा पाने में ग्रीन टी बड़े पैमाने पर असर करता है। बेहतर परिणाम के लिए ग्रीन टी को रोजमर्रा के आहार में शामिल करें और इसके एंटी-आक्सीडेंट गुण का लाभ उठाएं। यह फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
Image source - Getty Images
विटामिन सी युक्ट साइट्रस जूस फैटी लीवर का एक अचूक घरेलू उपचार है। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो खाली पेट में संतरे और नींबू का जूस पीएं।
Image source - Getty Images
करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो पर यह फैटी लीवर पर साकारात्मक असर डालता है। अच्छे परिणाम के लिए आप रोज एक या आधा कप करेले की सब्जी खाएं। करेले को जूस के रूप में भी ले सकते हैं।
Image source - Getty Images
शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन हटाने के लिए मिल्क थिसल हर्ब कई तरह से प्रभावी माना जाता है, यह लिवर पर भी चमत्कारिक असर करता है। लीवर की क्षतिग्रस्त कोशिका के उपचार के लिए आप इसका सेवन नियमित रूप से करें।
Image source - Getty Images
साबुत अनाज फाइबर और दूसरे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है, यह आसानी से पच भी जाता है। फैटी एसिड की यह औषधि लीवर के नुकसानदायक टॉक्सिन को तोड़ती है। अच्छे परिणाम के लिए आपको प्रोसेस्ड ग्रेन के बजाय होल ग्रेन और इसके उत्पाद का सेवन करना चाहिए।
Image source - Getty Images
अगर आप फैटी लीवर की समस्या से ग्रस्त हैं तो कच्चा टमाटर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और अच्छे परिणाम के लिए आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
Image source - Getty Images
फैटी लीवर की समस्या से निजात पाने के लिए कई दूसरे उपायों को भी आजमाया जा सकता है। अपने रोजमर्रा के आहार में रोजमेरी, लिकरिश, कुकरौंधा और इसी तरह के दूसरी औषधियों को शामिल कर फैटी लिवर से निजात पा सकते हैं।
Image source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।