किचन का नाता सीधे पेट से और पेट का नाता बीमारियों से, किचन में गंदगी से फैलने वाले कीटाणु खाने के जरिये पेट में पहुंचते हैं और इससे आप बीमार हो जाते हैं, इसलिए अपने किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
रसोई घर की साफ-सफाई होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपका और पूरे परिवार का स्वास्थ्य सीधे तौर पर जुड़ा होता है। यूं तो पूरे घर को ही साफ सुधरा रखना होता है, लेकिन रसोईं की सफाई का विशेष महत्व है। क्योंकि यहां की सफाई हमारे पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। कई लोग तो अपनी रसोई में ही भगवान का मंदिर भी बनवाते हैं। रसोई घर यदि साफ न हो तो कई तरह की बीमारियां और संरक्रमण हो सकती हैं। तो चलिये जानें किचन को साफ करने के सात कारगर तरीकों के बारे में।
आजकल घरों में रसोईघर के साथ ही एक छोटा-सा स्टोर बनाने का प्रचलन है। जिसमें राशन स्टोर किया जाता है। तो अगर आपके पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है तो आवश्यकता अनुसार राशन और बर्तनों के लिए स्टोरेज एरिया बनवाएं। किचन का सामान ठीक प्रकार से रखने के लिए कैबिनेट्स लें। और समय से इसकी साफ-सफाई करें।
जब रसोई घर में शैल्फ लगवाएं तो सुनिश्चित करें कि वे बहुत ऊंचे न हों। शैल्फ के स्थान पर आप स्टेनलैस स्टील की रैक्स भी दीवार में लगवा सकते हैं। यह देखने में तो सुंदर लगती ही हैं, साथ ही इनकी सफाई करना भी आसान होता है।
समय की बचत और काम को आसान करने के लिए स्मार्ट किचन अप्लाइंसेज हर ग्रहणी की पसंद बनते जा रहे हैं। इसका प्रयोग सरल है और ये साफ भी आसानी से ही हो जाते हैं। साथ ही स्मार्ट किचन अप्लाइंसेज से गंदगी भी कम होती है।
प्लेट, गिलास, कटोरियां व अन्य सभी बर्तनों को इस्तेमाल करने करने के तुरंत बाद साफ कर के उनकी जगह पर लगा देना चाहिये। गंदे बर्तन पड़े रहने पर उन पर बैक्टीरिया बढ़ते रहेगें। बर्तन आदि साफ करने के बाद उन्हें व हाथों को पोंछने के लिए साफ तौलिया जरूर रखें। इस तौलिये को भी साफ रखें।
रसोई घर के सामान को रखने के लिये आप जिन शेल्फ का प्रयोग करते हैं उन्हें थोड़े दिनों के अंतर पर साफ करें। साथ ही खाना बनाने की चीज़ों को भी खाना बनाने से पहले जांच लें कि कहीं उसमें कोई कीड़ा मकौड़ा तो नहीं है।
रसोई घर को महीने में एक बार जरुर धोएं। इसके लिये आप सर्फ और अन्य पोंछा लगाने वाले लिक्विड का इस्तमाल कर सकती हैं। किचन में रखे बर्तन, फर्श, शेल्फ, खिडकियां और खाना बनाने वाली जगह को सफाई खतम करने से पहले एक बार साफ पानी से दोबारा धोएं।
फ्रिज को भी समय समय पर साफ करने की बहुत जरूरत होती है। इसे साफ करने के लिये कॉटन बॉल्स को नींबू के रस में डुबोएं और उन्हें फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रखा छोड़ दें। फ्रिज में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए नींबू को आधा-आधा काट लें और फिर उस पर थोड़ा नमक लगाकर दाग वाली जगह पर रगड़ें। इस तरह दाग-धब्बे तो दूर होंगे ही नींबू के रस की वजह से फ्रिज से आने वाली दुर्गध भी दूर हो जाएगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।