कई बार हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो स्लिम होने के लिये खास चीज़ें नहीं करते फिर भी फिट और स्लिम रहते हैं। दरअसल इसके पीछे उनकी ये आदतें होती हैं, आप भी जानें।
पड़ोस वाली शीला न तो जिम जाती है और न ही उसका कोई पर्सनल फटनेस ट्रेनर है, फिर भला वो इतनी स्लिम और फिट कैसे है, फिर भला ऐसा कौन सा राज़ हैं, जिसे वो छुपा कर रखती है! जी हां कई बार हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो स्लिम होने के लिये कोई खास चीज़ नहीं करते लेकिन फिर भी फिट और स्लिम रहत हैं। इसके पीछे कुछ खास वजहें होती हैं, जैसे कि उनके जीन, इसके अलावा उनकी दिनचर्या की कुछ आदतें, जो कि उन्हें पतला रहने में मदद करती हैं। तो चलिये आज इन हेल्दी आदतों, जिन्हें आप राज़ कहती हैं, से पर्दा उठाते हैं और आपको भी बिना डाइटिंग के फिट और स्लिम रहने के गुर सिखाते हैं।
Images source : © Getty Images
कुछ अध्ययन बताते हैं कि रोजाना 10 मिनट तक जोर-जोर से दिल खोल कर हंसने से तकरीबन 50 किलो कैलोरी तक बर्न की जा सकती हैं। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता और रक्त प्रवाह भी बेहतर होते हैं। बच्चे दिन में करीब 300 बार तक हंस सकते हैं, देखिये वे कितने फिट और एक्टिव होते हैं। हंसी के अलावा जो व्यक्ति रात में अच्छी नींद ले पाते हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होता है और मोटापे की समस्या भी कम होती है। लेकिन ज्यादा इसका मतलब ये नहीं की आप सोते ही रहें, ज्यादा सोने का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। सात से आठ घंटे की नींद लेना काफी होता है।
Images source : © Getty Images
घर की सफाई के लिए झाडू-पौंछा करना हो या चादरें बदलनी हों या फिर डेकोरेशन का काम हो, इन सभी कामों में काफी ऊर्जा खर्च होती है और पूरा व्यायाम हो जाता है। ये महिलाएं अपने घरेलू कामों में अपना अधिक से अधिक समय खर्च करती हैं और स्लिम रहती हैं।
Images source : © Getty Images
ये महिलाएं हफ्ते में कम से कम पांच दिन तक घर पर ही खाना बनाती हैं। एक रिपोर्ट के सर्वेक्षण में देखा गया कि वजन कम करने में कामयाब हुए लोगों में ये आदत सामान्य थी और शीर्ष पर थी। इसके अलावा वे कभी-कभी डरावनी फिल्में भी देख लेती हैं। दरअसल इंग्लैंड की वैस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार हॉरर फिल्में देखते हुए कोई औसत वयस्क तकरीबन 133 किलो कैलोरी तक बर्न करता है। दरअसल जब हम किसी डरावने दृश्य से डरते और घबराते हैं तो एड्रीनेलिन हार्मोन निकलता है जिससे दिल की धड़कनें दोगुनी हो जाती हैं। लेकिन अगर आपका दिल कमज़ोर हो तो दूसरा विकल्प रहने ही दें।
Images source : © Getty Images
ये स्लिम महिलाएं रोज़ हैवी नाशता करती हैं, और बिना टाइम की भूखलगती है तो फल खाती हैं। ये डाइट में सलाद को जरूर रखती हैं। इसके अलावा बेहद जरूरी बात कि ये खाने को देर तक चबा कर खाती हैं। ये स्लिम महिलाएं शाम को सात बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। ये पानी भी खूब सारा पीती हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।