मौसम के बदलने के साथ बीमारियों का दौर शुरू हो जाता है, ऐसे में अगर आप इन बीमारियों से बचने के लिए अपने चारों तरफ सुरक्षा चक्र बनाना चाहते हैं इन जूस का सेवन करें।
मौसम में बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन बदलता मौसम कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है। मौसम बदलने पर संक्रमण होने का जोखिम होता है, और वे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं। इसलिये बदलते मौसम में जरुरी है कि इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए। कुछ खास फलों व सब्जियों के जूस के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, और बीमारियों से बचाव होता है। चलिये जानें बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से हमें कौन से जूस बचा सकते हैं।
Images source : © Getty Images
टमाटर का जूस या सूप पीने से भी सेहत को कफी लाभ होता है। इसके जूस या सूप में विटामिन सी या ए प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण से बचाव होता है।
Images source : © Getty Images
कद्दू में भले ही कोई स्वाद न हो लेकिन ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है। इसके जूस के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और रोगों से बचाव होता है।
Images source : © Getty Images
हेल्थलाइन पत्रिका के अनुसार गोभी, पालक और अजमोद की पत्तियों को पीसकर इसका जूस पीने से भी सेहत को काफी लाभ होता है।
Images source : © Getty Images
गाजर, सेब और नाशपाकती को मिलाकर इसका जूस पिने से काफी फायदा होता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।