लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिये जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखें ताकि आप बिना किसी समस्या के स्वस्थ जीवनयापन कर सकें।
लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिये जो ब्लड प्रेशर को सामान्य करें ताकि आप बिना किसी समस्या के स्वस्थ जीवन जी पाएं। देखा जाता है कि ब्लड प्रेशर लो हो जाने पर लोग खारे या अधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं ताकि इन्सुलिन का स्तर बढ़ जाए। हालांकि इनके अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद करते हैं। तो चलिये जानें ऐसे ही कुछ खाद्य पदाथों के बारे में।
Images source : © Getty Images
पत्तेदार सब्जियों में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही इनमें में प्रोटीन और विटामिन होते हैं। जो एक महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ है। ब्लड प्रेशर के कम हो जाने पर ये उसे सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण होती हैं। बल्डप्रेशर को सामान्य बनाये रखने के लिए परोज हरी सब्जियां खानी चाहिये।
Images source : © Getty Images
ऐसे फल खाएं जिनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हो। आप मौसम के हिसाब से भी फल चुन सकते हैं या सदाबहार फलों को भी खा सकते हैं। फलों का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है।
Images source : © Getty Images
काले अंगूर, काले खजूर व आलू बुखारा आदि में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इन सभी का सेवन लो ब्लडप्रेशर को समान्य बनाने में काफी मददगार साबित होता है। इन्हें आहार में शामिल करने से ब्लड प्रेशर तो सामान्य होता ही है साथ ही ये हृदय को भी स्वस्थ रहते हैं। आप चॉकलेट का सेवन भी कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images
नट्स आपकी ऊर्जा और प्रतिरोधन क्षमता दोनों को बढ़ाते हैं। साथ ही इनके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियमित बना रहता है, इसलिये अपने दैनिक आहार में इन्हें अवश्य शामिल करें।
Images source : © Getty Images
ऐसे मांस का सेवन करें जिसमें चर्बी कम से कम मात्रा में ही हो। जिन लोगों को लो ब्लडप्रेशर की समस्या होती है उनके लिए टर्की और मछली जैसे मांस उपयोगी होते हैं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए सर्वोत्तम आहार माने जाते हैं।
Images source : © Getty Images
लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने के लिए साबुत अनाज का सेवन करें। इनमें फाइबर काफी मात्रा में होता है और ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। इन्हें नियमित आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।
Images source : © Getty Images
लहसुन को अपने आहार में शामिल करें। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में सहायक होता है। अपने भोजन में कटी हुई लहसुन डालें। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ है।
Images source : © Getty Images
चुकंदर अर्थात बीटरूट में भी आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। अच्छे स्वास्थ्य तथा सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए यह एक लाभदायक आहार होता है। लो ब्लड प्रशर की समस्या से बचने के लिये इसका भी सेवन करें।
Images source : © Getty Images
सब्जियों व खट्टे फलों के जूस का सेवन करें। इनमें चाहें तो शहद भी मिलाया जा सकता है। ब्लड प्रेशर लो होने की स्थिति में इन दूस का सेवन लाभदायक होता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।