रोजाना गाजर का जूस लेने से आपको सर्दी व जुकाम नहीं होता है। गाजर बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है और इसके नियमित रूप से सेवन से आप बैक्टीरिया व इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं। गाजर के स्वास्थ्य लाभों के बारे में इस स्लाइड शो में बताया गया
गाजर बेहद फायदेमंद होता है। गाजर में मौजूद मिनरल्स और विटामिन ए के कारण इसे त्वचा और आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, कैल्शियम और फाइबर कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने नहीं देता। रोजाना गाजर का जूस लेने से आपको सर्दी व जुकाम नहीं होता है। गाजर बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता है और इसके नियमित रूप से सेवन से आप बैक्टीरिया व इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं।
गाजर का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है और आपका शरीर इस तरह से मिलने वाले कैल्शियम को जल्दी अवशोषित करता है। जिन लोगों को हड्डियों से सम्बन्धित समस्या होती हैं, उन्हें अपने आहार में गाजर जरूर लेनी चाहिए।
गाजर आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गाजर विटामिन ‘ए’ का भंडार है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की ज्योति बढ़ती है। यहां तक की जो लोग चश्मा लगाते है उनका चश्मा भी इसके सेवन से उतर जाता है।
गाजर का जूस एक बढ़िया माउथवाश्ा भी है। इसके सेवन से दांतों की चमक बढ़ती है। भोजन के बाद गाजर का जूस पीने से दांतो में मजबूती और मसूड़ों से ब्लड आना बंद हो जाता है
गाजर में विटामिन सी होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती हैं। गठिया की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से एक गाजर खाना फायदेमंद होता है।
गाजर में विटामिन सी के साथ बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और पोषण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता हैं और शरीर को रोगों से दूर रखता हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आप हमेशा बीमार होते रहते हैं तो आपको गाजर का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए।
गाजर पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसको अपने आहार में शामिल कर पुरुष अपने स्पर्म की क्वालिटी सुधार सकते हैं। अगर आपको कम स्पर्म की समस्या है और आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कच्ची गाजर खानी चाहिए। एक अध्ययन से पता चला है कि गाजर खाने से स्पर्म की क्वालिटी सुधरती है।
गाजर ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करती है। गाजर के जूस में काफी मात्रा में कैरीटेनॉइड पाया जाता है। यह तत्व शरीर में जाकर ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह आप गाजर के सेवन से डायबिटीज से बचें रह सकते हैं।
गाजर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों को साफ करता है। इसके सेवन से आंतों से मल निकलकर आंते साफ हो जाती है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से गाजर चबा चबाकर खानी चाहिए।
शरीर में विटामिन ए की कमी से त्वचा, बाल और नाखून तीनों ड्राई हो जाते हैं। लेकिन गाजर में मौजूद विटामिन ए के कारण इसके सेवन से यह समस्या दूर हो जाती है और त्वचा चमकदार हो जाती है। साथ ही गाजर में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और सी जैसे तत्व, त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाली वाली क्षति से भी बचाता है।
गाजर में विटामिन ‘बी’ काम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होता है। इससे पाचन संस्थान मजबूत बनता है। गाजर का सेवन करने से बच्चे तन्दुरुस्त व स्वस्थ रहते हैं। खाना खाने के 20 मिनट पहले गाजर का जूस पीना पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।