जवान और स्मार्ट दिखना महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी अच्छा लगता है, पुरुष ग्रूमिंग के इन टिप्स को आजमाकर खुद को स्मार्ट और यंग लुक दे सकते हैं।
उम्र का बढ़ना किसी को अच्छा नहीं लगता। सबकी तमन्ना हमेशा जवान रहने की होती है। उम्र कम दिखने कि लिए लोग क्या-क्या नहीं करवाते जबकि उम्र है कि छुपाए नहीं छुपती। साइंस के उपयोग से उम्र को थोड़ा कम किया जा सकता है लेकिन वो ध्यान देने पर पता चल जाता है। लेकिन साइंस के अलावा भी स्टाइल ही ऐसी चीज है जो उम्र से कम दिखने में मदद करती है। खासकर तो इन स्टाइल के जरिये पुरुष अपनी उम्र आसानी से छुपा सकते हैं।
उम्र बढ़ने का सबसे पहला असर आंखों के नीचे और चेहरे पर दिखता है। जबकी आपका चेहरा ही सबसे पहले देखा जाता है जिसे देख अंदाजा लगाया जाता है। ऐसे में जरूरत है कि चेहरे की त्वचा की अलग से स्पेशल वाली देखभाल की जाए। चेहरे के लिए फेशवॉश और मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। आंखों के नीचे हुए डार्क सर्कल को हटाने के लिए क्रीम इस्तेमाल करें।
चेहरे के बाद उम्र की सबसे ज्यादा बालों पर पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ बाल पतले होते जाते हैं और बालों का झड़ना किसी को पसंद नहीं आता। हाल ही तो हैं जिनके जरिये अलग-अलग हेयरस्टाइल अपना कर खुल को अलग लुक देते हैं। लेकिन बाल पतले हो रहे हैं तो एक नजर टॉम फॉर्ड पर डालें जिन्होंने पतले बालों को कभी छुपाने की कोशिश नहीं की। पतले बालों में बज़कट या अंडरकट हेयरस्टाइल अपना कर खुद को एवरग्रीन लुक दे सकते हैं।
चेहरे के बालों के लिए बेस्ट उदाहरण है- अनिल कपूर। अनिल कपूर आज भी जब सोनम कपूर के साथ रैम्प पर चलता है तो उसका बड़ा भाई लगता है। चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन सेव कर फ्रेंच कट में अपनी दाढ़ी बनाइए। बदलाव आप खुद महसूस करेंगे।
ये सिम्पल और कम्फर्टेबल तरीका है उम्र कम करने का। जितना ज्यादा आप एक्सरसाइज करेंगे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन उतना अच्छा रहेगा और चेहरे की चमक बरकरार रहेगी। रोजाना की तीस मिनट की एक्सरसाइज वजन कम करता है, इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखता है और स्कीन को हेल्दी बनाए रखता है। इसका बेस्ट उदाहरण अक्षय कुमार है जो आज भी चुस्त-दुरुस्त लगते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।