क्या आपने खाया हैं नारंगी रंग का यह खट्टा-मीठा फल? अगर नहीं, तो आज ही खाये और सेहतमंद हो जाये।
नारंगी रंग का खट्टा-मीठा और गोल फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर यह फल शरीर में फैट को कम करने के साथ दिल की सेहत और कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। कहीं-कहीं इसे 'मकोय' भी कहा जाता है। आइए वात, पित्त और कफ नाशक इस स्वादिष्ट फल के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं।
Image Source : Shutterstock.com
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रसभरी आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। यह शरीर में फैट को कम करने वाले हार्मोन को एक्टिव कर कैलोरी को कम करती है।
रसभरी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ पॉलीफिनॉल और केरिटिनॉयड्स पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम होता है। इसके अलावा रसभरी दिल को भी मजबूत बनाती है। इसमें पाये जाने वाले कई तरह के फाइटोकेमिकल्स दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
रसभरी विटामिन 'ए' से भरपूर होने के कारण आपकी आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर करती है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में विटामिन 'ए' की आपूर्ति लगभग 14 प्रतिशत तक हो जाती है।
अगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं और इससे बचने का कोई उपाय समझ नहीं आ रहा तो रसभरी आपकी मदद कर सकती है। इसमें पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा बनाए रखता है।
रसभरी डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके लिए रसभरी का सेवन करें या 2 कप पानी में रसभरी को तब तक उबालें तब तक वो एक कप न रह जाये। रोजाना सुबह इसे पीने से डायबिटीज से निजात पाई जा सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।