पाचन क्रिया में गड़बड़ चिकनाईयुक्त, मासलेदार या वसायुक्त खाद्य पदार्थो के कारण हो सकती है। क्या आप जानते है कौन से आहार आपके पेट में खराबी का कारण होते हैं। चलिए इस विषय में जानकारी लेते है।
क्या आप पेट की गड़बड़ी से परेशान हैं? पाचन क्रिया में गड़बड आपके द्वारा लिये जाने वाले खान-पान के कारण हो सकती है। वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी से युक्त दूषित खाद्य पदार्थ आपके पेट को परेशानी दे सकता है। इसके अलावा चिकनाईयुक्त, मासलेदार या वसायुक्त खाद्य पदार्थ भी अपच और पेट की खराबी के कारण हो सकते हैं। image courtesy : getty images
बहुत अधिक अंगूर का सेवन मतली और दस्त जैसी समस्याओं का कारण बनता है। साथ ही यह फल फ्रुक्टोज से भरपूर होता है और इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा अक्सर पेट में गैस का कारण बनती है। इसके अलावा, अंगूर में बहुत अधिक मात्रा में टैनिन पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसलिए कम मात्रा में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप उनके प्रति संवेदनशील है तो इससे बचना चाहिए। image courtesy : getty images
सब्जियों जैसे आलू और लाल शिमला मिर्च के छिलकों को पचाना आसान नहीं होता। अगर आप इन मोटे छिलकों वाली सब्जियों का सेवन करना चाहते हैं कि तो बेहतर हरेगा कि आप इन्हें छीलकर उन्हें प्यूरी बना लें या उन्हें मैश कर लें। इससे उन्हें पचाना आसान होगा। image courtesy : getty images
पोषक तत्वों से भरपूर नट्स को पचाना आसान नहीं है। मुट्ठी भर से अधिक नट्स को खाना पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर और वसा की मात्रा के कारण, गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, नट्स में टैनिन की मौजूदगी पेट में जलन पैदा कर सकती है। image courtesy : getty images
बीयर, सोडा जैसे फिजी पेय में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है। पेट में सूजन की समस्या होने पर इनसे बचना चाहिए। सादा पानी कार्बोनेटेड शीतल पेय का सबसे अच्छा विकल्प है। image courtesy : getty images
प्रोबायोटिक्स को एक स्वस्थ पाचन प्रणाली को बनाये रखने के लिए जाना जाता है। लेकिन यह पाचन तंत्र के संतुलन को बिगाड़ भी सकता है। कुछ प्रोबायोटिक की खुराक विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सहायक होती हैं, लेकिन कभी-कभी बैक्टीरिया की बहुत अधिक मौजूदगी पाचन के लिए विपरीत काम करती है। image courtesy : getty images
ग्रीन टी के कई स्वास्थ्य लाभों के कारण हर कोई इसे पसंद करता है, लेकिन इसके सेवन से आपको मिचली और फूला हुआ महसूस होने जैसे परेशनियां का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ग्रीन टी में टैनिन की बहुत अधिक मात्रा मतली और सूजन के साथ जुड़ी हुई होती है। ग्रीन टी की जगह कैमोमाइल चाय एक बेहतरीन विकल्प है। image courtesy : getty images
जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और बढ़ते वजन के कारण पिछले कुछ समय में कृत्रिम मिठास की मांग बढ़ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृत्रिम मिठास आपके पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाती है। कई तरह के कृत्रिम मिठास पचाने में मुश्किल होते हैं। इसलिए अगर आपका पेट संवेदनशील है तो आपको पूरी तरह से कृत्रिम मिठास से बचना चाहिए। image courtesy : getty images
आप इस बात को 100 प्रतिशत यकीन से नहीं कह सकते कि आपके एनर्जी बार किसी चीज के बने हैं। उनमें से अधिकांश में शुगर एल्कोहल जैसे ग्लिसरीन और मल्टीटोल सिरप होता है, जो पेट में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसके अलावा, यह जटिल कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होने के कारण संवेदनशील पेट वालों के लिए अच्छे नहीं होते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।