शरीर पर पाया जाने वाला तिल सुंदरता तो बढ़ाता ही है साथ ही आपके जीवन के कई रहस्यों को भी उजागर करता है।
शरीर पर पाये जाने वाले तिल यानी मोल्स आपकी सुंदरता तो बढ़ाते हैं, यह प्राकृतिक रूप से होते हैं और कुछ लोग इसे हटा भी देते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से में तिल हो सकता है, चाहे वह पैर हो या चेहरा। लेकिन शरीर पर पाये जाने वाले इन तिलों का अलग-अलग ज्योतिषीय महत्व होता है। अगर आपके शरीर में भी तिल है तो उसके महत्व के बारे में भी जानिए।
image courtesy - getty images
इसे भी पढ़ें : इन मेकअप टिप्स से छुपाएं अपने तिल
अगर आपके माथे के दाये हिस्से में तिल है तो इसका मतलब है कि आप धनवान होंगे। आपके पास पैसे की कमी नहीं होगी।
image courtesy - getty images
अगर आपके माथे के बायें हिस्से में तिल है तो इसका मतलब आपका व्यक्तिगत जीवन कष्टकारी हो सकता है। यह दर्शाता है कि आप अपना जीवन व्याकुलता में बितायेंगे।
image courtesy - getty images
अगर आपके माथे के बीच में तिल है तो यह आपके लिए शुभ संकेत की तरह है। चेहरे के इस हिस्से में तिल के कारण आपके पूरे जीवन में पैसे की कमी नहीं होगी और आपका यश भी फैलेगा, यानी आप पैसे वाले तो होंगे साथ ही आपकी प्रसिद्धि भी होगी।
image courtesy - getty images
अगर आपके ठोढी पर तिल है तो भविष्य में आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत है। यह दर्शाता है कि इसके कारण आपके जीवनसाथी से कलह की संभावना बहुत अधिक है।
image courtesy - getty images
अगर आपके दाहिने आंख पर तिल है तो यह शुभ संकेत है। इसके कारण आपको पूरी जिंदगी आपके जीवनसाथी से प्यार मिलता रहेगा।
image courtesy - getty images
अगर आपके बाईं आंख पर तिल है तो यह आपके लिए शुभ संकेत नहीं हैं, इसके कारण आपको पूरी जिंदगी संघर्ष के साथ गुजारना पड़ सकता है।
image courtesy - getty images
अगर आपके गाल के दाहिने हिस्से में तिल है यह शुभ संकेत है। यह दिखाता है कि आप धनवान बनेंगे। लेकिन अगर आपके बायें गाल पर तिल है तो यह अशुभ है, यह दिखाता है कि आप हमेशा पैसे के अभाव में जियेंगे।
image courtesy - getty images
होठों पर तिल होने का मतलब है कि आपके अंदर बहुत प्यार भरा हुआ है, यह आपकी कामुक प्रवृत्ति को भी दर्शाता है।
image courtesy - getty images
अगर आपके दाहिने कान पर तिल है तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी बहुत छोटी है, लेकिन अगर आपके बायें कान पर तिल है तो यह शुभ है। बायें कान पर तिल दिखाता है कि आप हमेशा दुर्घटनाओं से बचेंगे।
image courtesy - getty images
गर्दन पर तिल बहुत ही शुभ होता है, यह दिखाता है कि आपकी पूरी जिंदगी आलीशान तरीके से बीतेगी और आपकी उम्र भी लंबी होगी।
image courtesy - getty images
अगर आपके दाहिने हाथ पर तिल है तो यह आपकी वीरता का संकेत है और इसके कारण लोग आपका सम्मान करेंगे। बायें हाथ पर तिल दिखाता है कि आपको पुत्र ही होगा।
image courtesy - getty images
अगर आपके किसी पैर में तिल है तो यह आपकी असीमित यात्रा का संकेत हैं, यानी आपकी पूरी जिंदगी यात्रा में बीत सकती है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।