वजन घटाने के लिए लोग खाना ही छोड़ देते हैं, इसका नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ता है और कमजोरी आती है, इसलिए वजन कम करने के लिए आप जीरो कैलोरी फूड का सेवन कीजिए।
जो भी खाना हम खाते हैं, उसे चबाने और पचाने में ऊर्जा खर्च होती है। खाने की कुछ चीजें बहुत कम कैलोरी वाली होती हैं। ऐसे में इन्हें पचाने के लिए शरीर में पहले से मौजूद ग्लूकोज और वसा खर्च करनी पड़ती है। जीरो कैलोरी फूड उन खाद्य पदार्थों को कहा गया है, जिन्हें पचाने में खर्च होने वाली ऊर्जा उनसे मिलने वाली ऊर्जा से बहुत कम होती है। इस वजह से इन्हें खाने से कैलोरी तो मिलती है लेकिन चर्बी इकट्ठा नहीं होती है, बल्कि यह ऊर्जा के माध्यम से चर्बी दूर होती है। आइये हम आपको बताते हैं कुछ जीरो कैलोरी फूड के बारे में जो आपके वजन को कम करनें मे मदद कर सकती है।
ImageCourtesy@GettyImages
अजमोद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसको खाते समय आपको लगेगा ही नहीं कि आप कुछ खा रहे हैं। इसलिए ये जामकर आपको अजीब नहीं लगेगा कि इसमें जीरो कैलोरी होता है। अजमोद विटामिन ए, बी और सी, पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, सोडियम और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही ये देर तक भूख का एहसास नहीं होने देता है जिससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 16 होती है।
ImageCourtesy@GettyImages
विटामिन सी के लिए संतरे को जाना जाता है लेकिन अन्य फलों की तुलना में इसमें सबसे कम कैलोरी होती है। संतरा वजन कम करने में मदद करता है इसमें फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के कारण चयापचय को बढ़ावा देता है संतरे के मौसम में इसके नियमित सेवन से मोटापा कम होता है और बिना डाइटिंग किए ही आप अपना वजन कम कर सकते हैं। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 47
ImageCourtesy@GettyImages
गोभी हृदय रोग और कैंसर से लड़ने में भी काफी मदद करती है। गोभी में विटामिन ए और सी भी काफी उच्च मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में काफी उपयोगी होता है। पत्ता गोभी को में टारटारिक एसिड होता है, जो चीनी और कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित होने से रोकता है। सूप के जरिए पत्ता गोभी का सेवन ज्यादा अच्छा रहता है। इससे यह फिलिंग भी हो जाता है और कैलोरी कम होती है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 16
ImageCourtesy@GettyImages
अगर आप लो कैलोरी के लिए चुकंदर का सेवन करते हो तो ध्यान रखें कि वो ताजे हो साथ ही आप उसे स्टीम, बॉयल या ग्रिल भी कर सकते है। अगर आप चुंकदर के साथ आचार खाते है तो इससे कैलोरी की मात्रा थोड़ी सी बढ़ सकती है। लो कैलोरी के अलावा चुकंदर के एंटीआक्सीडेट, बीटालेंस शरीर को स्वास्थ रखनें में मदद करते है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 43
ImageCourtesy@GettyImages
प्राकृतिक रूप से वजन कम करने में खीरे का कोई जवाब नहीं। खीरे में नब्बे फीसदी पानी होता है। ज्यादातर सलाद में इसका प्रयोग होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, इसलिए वजन कम करने में यह काफी मददगार होता है। ये न केवल वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि साथ ही फैट सेल्स को तोड़ता है। इसमें ए, सी और ई जैसे एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करते हैं। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 16
ImageCourtesy@GettyImages
कैलोरी को कम करने के लिए आप नींबू फल या सब्जी के तरह नहीं खा सकते है। लेकिन इसे पानी या खानें मे निचोड़ कर शरीर में मौजूद कैलोरी को कम कर सकते है। नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट आपको स्वस्थ रखते है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 29
ImageCourtesy@GettyImages
फूलगोभूी विटामिन ‘सी’ और कैल्शियम से भरपूर है । जो शरीर में रासायनिक तत्वों को जज्ब करने और चयापचय प्रणाली को बढ़ाने में सहायक होती है। इस किस्म की गोभी में मौजूद फाइबर तथा पानी की मात्रा उच्च होती है जिसका अर्थ है कि आप पेट को लम्बे समय तक भरा-भरा महसूस करते हैं और अधिक खाने से बचते हैं। हरी फूलगोभी को सप्ताह में 4 बार अपने भोजन में अवश्य शामिल करें। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 25
ImageCourtesy@GettyImages
अगर आपको मशरूम खाना पसंद है तो ये आपके वजन के लिए अच्छा है। मशरूम में कैलोरी कम होती है, ये फैट्स व कोलेस्ट्रॉल मुक्त होते हैं।इसमें पोटैशियम, सेलेनियम, राइबोफ्लेविन, नायसिन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो भरपूर पोषण देते हैं और वजन को नियंत्रित रखने में मददगार है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 38
ImageCourtesy@GettyImages
मीठा होने के बावजूद तरबूज में लो कैलोरी पाई जाती है। तरबूज वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती । तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडे़ट तत्व शरीर को और भी फायदे पहुंचाते है। तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है । कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 30
ImageCourtesy@GettyImages
प्याज का सेवन ज्यादातर सलाद या खाना बनाने में किया जाता है। इससे प्याज केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि वजन कम करने के साथ- साथ डायबीटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचाता है। इससे कोलेस्ट्राल की मात्रा घटाने में मदद मिलती है।प्याज में केलिसिन और रायबोफ्लेविन(विटामिन बी) पर्याप्त मात्रा में होता है। इसकी गंध एन-प्रोपाइल-डाय सल्फाइड के कारण आती है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 40
ImageCourtesy@GettyImages
तोरई में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी बहुत ही कम है जो वजन कम करने में सहायक होता हैं। साथ ही इसमें जिंक, आयरन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। तोरई हाइड्रेटेड रखने के साथ आपको कई प्रकार के विटामिन जैसे पोटेशियम, फोलेट और विटामिन ए और सी से भी पोषित करता है।तोरई रक्त और मूत्र दोनों में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 17
ImageCourtesy@GettyImages
टमाटर विटामिन सी के मुख्य स्त्रोतों मे से एक है। इससे यह वजन घटाने में कामयाब है। टमाटर खाने के बाद खाना खाने की इच्छा नही होती है और पेट भरा-भरा सा महसूस होता है।टमाटर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो भूख लगने वाले हार्मोंस को कम कर देते हैं और इसके खाने से भूख नहीं लगती।टमाटर में बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 17
ImageCourtesy@GettyImages
शरीर पर जमा फैट को कम करने के लिए गाजर का सेवन फायदेमंद है। सुबह गाजर का जूस पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर का जूस लीवर को ताकत देकर उसकी काम करने की क्षमता बढ़ाता है। गाजर का जूस वजन कम करने में भी मदद करता है। इससे निश्चित ही शरीर पर जमा फैट कम होगा। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 41
ImageCourtesy@GettyImages
यह फैट बर्निंग का बेहतरीन ऑप्शन हैं, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। सेब में मौजूद पेक्टीन बॉडी सेल्स को फैट अब्जॉर्ब करने से रोकता है।सेब शरीर में अतिरिक्त वसा को नहीं जमने देता है। रोज एक सेब आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण से बचाता है। कुल कैलोरी 100 ग्रा. सर्विंग: 52
ImageCourtesy@GettyImages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।