आजकल त्यौहारी सीजन चल रहा है। एक के बाद त्यौहारों की झड़ी लगी हुई है।
आजकल त्यौहारी सीजन चल रहा है। एक के बाद त्यौहारों की झड़ी लगी हुई है। घर की सजावट के साथ ही हाथों में मेहंदी लगाना भी त्यौहारों का एक हिस्सा होता है। कई महिलाओं को शिकायत रहती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी तरकीबे बता रहे हैं जिनसे आपके हाथों की मेहंदी काफी डार्क रचेगी।
कई लोग हाथों पर मेहंदी लगाने के बाद उसे कुछ ही देर में धो लेते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि मेहंदी सूखते ही अपना असर छोड़ना शुरू कर देती है। जबकि मेंहदी लगाने के बाद धैर्य का होना भी बहुत जरूरी है। कम से कम पांच से छह घंटे के लिए मेंहदी को हाथों पर रचे रहने दें। तभी इसका रंग गाढ़ा रचेगा।
मेहंदी के ना रचने का कारण इसका जल्दी झड़ जाना भी है। इस समस्या से आपको नींबू और चीनी का घोल बचा सकता है। क्योंकि नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है। इस घोल को लगाने से मेंहदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है जिससे रंग गाढ़ा चढ़ता है।
फ्राइंग पैन में लौंग की कुछ कलियों को डालकर हाथ पर उनका धुंआ लेना भी एक कारगर उपाय है। अगर आप दादी—नानी से पूछेंगे तो उन्होंने भी इस तरकीब को कभी कभी जरूर ट्राई किया होगा। ऐसा करने से मेंहदी का रंग गहरा होता है।
मेहंदी रचने के बाद उसे पानी से धोना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। बल्कि मेहंदी लगाने के करीब 10 से 12 घंटों तक हाथों पर पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मेंहदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल या जैतून के तेल को हाथों पर रगड़ लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।