मानव शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है लीवर, यह शरीर का सबसे बड़ा अंग है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है।
मानव शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है लीवर। यह शरीर का सबसे बड़ा अंग है। इसे हिंदी में यकृत, उर्दू में जिगर नाम से पुकारते हैं। यह शरीर के दाहिने हिस्से में पेट में पाया जाता है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है।
यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। यह पाचन और इससे संबंधित समस्त क्रियाओं को नियंत्रित करता है। यह शरीर में रक्त की आपूर्ति का एक प्रमुख आधार है।
मोटापे का सीधा असर लीवर पर पड़ता है। फैटी लीवर के कारण हार्ट अटैक की संभावन बढ़ जाती है। 32 फीसदी भारतीयों में कुछ हद तक फैटी लीवर की बीमारी होने का अनुमान है।
यदि आपके लीवर पर अतिरिक्त वसा जमा हुई है तो इसके कारण आपकी पाचन शक्ति पर सीधा असर पड़ता है। फैटी लीवर के कारण व्यक्ति को पानी भी हजम नहीं होगा।
शराब लीवर से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह है, शराब का अधिक सेवन करने वालों का लीवर खराब हो जाता है। इंस्टीटयूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज ने शराब से लीवर पर होने वाले नुकसान के बारे में शोध भी किया है।
लीवर के लिए आलिव ऑयल बहुत फायदेमंद है। जो लोग फैटी लीवर बीमारी से ग्रस्त हैं उनको ऑलिव ऑयल का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप ऑलिव ऑयल का सेवन कर रहे हैं तो आप इस समस्या से बच सकते हैं।
एक व्यक्ति के लीवर को किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में आसानी से प्रत्यारोपित किया जा सकता है। जिसे यह प्रत्यारोपित किया जाता है यदि उसके शरीर में यह फिट नहीं बैठता तब भी कोई समस्या नहीं आती और यह धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में स्वत: आ जाता है।
यकृत में पूरे शरीर का लगभग 10 प्रतिशत रक्त मौजूद होता है। यह एक मिनट में लगभग 1.4 लीटर रक्त को पंप कर सकता है।
लीवर का पहला सफल प्रत्यारोपण कनाडा में 1970 में हुआ। इससे पहले 1963 में इसे आजमाया गया था, लेकिन उस समय यह सफल नहीं हो सका था।
लीवर की क्षमता को बढ़ाने और इसके फंक्शन को सुचारु करने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम करके लीवर संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।