अगर आपका पोश्चर सही है, तो आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं और थकान भी कम होगी, गलत पोस्चर में रहने से इससे बैक व शोल्डर्स की मसल्स कमजोर हो जाती हैं, हालांकि कुछ एकस्रसाइज आपका पोस्चर सही कर सकती हैं।
हमारे बैठने, चलने और खड़े (पोस्चर) होने की स्थिति का शरीर पर बडा प्रभाव पड़ता है। अगर पोस्चर सही हो तो शरीर फिट रहता है, वहीं अगर गलत पोश्चर में बैठा चला व खड़ा हुआ जाता है, तो कई तरह की समस्याएं हमें घेर लेती हैं। हालांकि कुछ सही एक्सरसाइज की मदद से हम अपने शरीर का पोस्चर सुधार सकते और इसे बेहतर बना सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
माइंड-बॉडी एक्सरसाइज का अर्थात योग, प्राणायाम, ताई ची आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इन्हें करने से न सिर्फ आपका पोस्चर बेहतर होता है बल्कि चिंता और तनाव भी दूर होता है। इन एक्सरसाइज की मदद से शरीर में लचीलापन आता है और बेहतर पॉश्चर बनता है।
Image courtesy: © Getty Images
जब कभी भी आप बैठें तो बिल्कुल सीधे रहें। आप जब कभी कुर्सी पर बैठे, तो कमर का पूरा सहारा न लें, बल्कि कुर्सी के बिल्कुल आगे वाले किनारे पर बैठें। इससे आपका पोस्चर बिल्कुल सही रहेगा। हां बैठते समय अपने कूल्हों, गर्दन व सिर को एक सीध में रखें।
Image courtesy: © Getty Images
अगर आप आपना पोश्चर सही रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सही एक्सरसाइज करनी होगी। इसके लिए आप रोज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व स्ट्रेच कर सकते हैं। अगर आपकी मसल्स कमजोर हैं, तो भी आपका पोस्चर भी ठीक नहीं होगा। इसलिए कुछ मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज भी करें।
Image courtesy: © Getty Images
यदि आपकी बैक की ऊपरी मांसपेशियां कमजोर हैं, तो स्ट्रेंथ एक्सरसाइज से आपकी मसल्स मजबूत बनेंगी और आपका पोश्चर भी सही होगा। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से शरीर में मौजूद कोमल टिश्यू स्ट्रक्चर की स्थिति बदल जाती है। इससे आपको हर समय सही पोश्चर बनाए रखने में आराम रहता है।
Image courtesy: © Getty Images
एरोबिक्स से शरीर लचीला बनता है और पोस्चर में भी सुधार होता है। आप डांस का भी कोई स्टाइल सीख सकते हैं, बस जब मन करें एरोबिक्स या डांस कर लें। ऐरोबिक्स और डांस करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। डांस से शरीर में लचीलापन आता है, फुर्ती आती है और उसका पोश्चर भी सही होता है।
Image courtesy: © Getty Images
बट्स ब्रिज पोस्चर बेहतर करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए चटाई पर लेट जाएं, बट्स को अंदर की तरफ खींचें और धीरे-धीरे उन्हें फर्श से ऊपर उठाएं और फिर धीरे से ही बट्स को वापस पहले वाली स्थिति में ले आएं। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से कूल्हे और कमर की मसल्स मजबूत होती हैं।
Image courtesy: © Getty Images
यह आसन पेट की चर्बी को कम करता है और पोस्चर को सुधारता है। इससे शरीर में लचीलापन भी आता है। धनुरासन करने के लिए उल्टे लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को मोड़कर हाथ से पकड़ें खुद को स्ट्रेच करें। लगभग एक मिनट तक इसी अवस्था में रहें और फिर वापस पूर्व स्थिति में आ जाएं।
Image courtesy: © Getty Images
भुजंगा को अंग्रेजी में कोबरा पोस्चर भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अपने दोनों हाथों के सहारे कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं (ध्यान रहे कि आपकी मुड़ी होनी चाहिए)। आपकी हथेली खुली और जमीन पर हों। इसके बाद शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए-डुलाए चेहरे को ऊपर की ओर ले जाएं और थोड़ी देर बाद पुरानी स्थिति में लौट आएं।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।