क्या आप बीस की होने वाली हैं? यदि हां! तो कई ऐसी चीजें हैं जिनका करना आपको सीख लेना चाहिये या फिर ए क बार उनका अनुभव तो ले ही लेना चाहिए।
क्या आप बीस की होने वाली हैं? यदि हां! तो कई ऐसी चीजें हैं जिनका करना आपको सीख लेना चाहिये या फिर ए क बार उनका अनुभव तो ले ही लेना चाहिए। ये इक्कीसवीं सदी है और अब लड़कियों की सरहद दहलीज नहीं बल्कि खुला आसमान भी उनकी सरहदों से परे है। तो चलिये लिस्ट बनाइये और कर लीजिये बीस का होने तक ये कमालकी चीजें।
Images courtesy: © Getty Images
इस संसार में दो तरह की औरतें होती हैं, पहली जो हील्स पहनकर बड़ी नज़ाकत से चल पाती हैं और दूसरी जो हील्स पहनकर कुछ ऐसे चलती हैं, मानो जैसे वे मदारी वाली रस्सी पर चल रही हों। तो बेहतर होगा कि बीस का होने से पहले ही हील्स पहनकर चलना सीख लिया जाए।
Images courtesy: © Getty Images
आप कुछ सीखें या न सीखें, बीस का होने से पहले आपको सड़क या सार्वजनिक यातायात में होने वाली छेड़-छाड़ का जवाब देना सीख लेना चाहिए। आपको सीखना चाहिये कि इस प्रकार की स्थिति में कुशलता के साथ कैसे निपटा जाए।
Images courtesy: © Getty Images
एडवेंटर और ट्रेवलिंग किसी इंसान को बहुत कुछ सिखा सकता है। इससे न सिर्फ भीतर का डर निकलता है, बल्कि समाज और सुनियादारी की समझ भी होती है। तो अपना बैग-पैक उठाइये और निकल पड़िये किसी कमाल के एडवेंचर ट्रिप पर।
Images courtesy: © Getty Images
बीस का होते-होते मेकअप और नए ड्रेसेज़ को ठीक से पहलना और उन्हें पहन कर बेहतर ढ़ंग से कैरी करना सीख लेना लड़कियों के लिए जरूरी होता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा होती हैं, इन पर बेहतर कमांड आपके लिे कई मायनों में फायदेमंद होती है।
Images courtesy: © Getty Images
लड़कियां सहारे की मोहताज होती हैं, ये बात सुनना शायद किसी भी लड़की को सुनना गवारा न हो। तो आत्मनिर्भर बनना सीखें। खुद के काम और जिम्मेदारी उठीने की शुरुआत करें खुद को ये अहासास होने दें कि आप अपनी जिम्मेदारी खुद भी अच्छे से उठा सकती हैं।
Images courtesy: © Getty Images
देखिये ये उम्र बदलावों से भरी होती है। इस उम्र में मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक बदलावों की मानो जैसे बाढ़ सी आ जाती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य की देखभाल की चीजों को खरीदना सीखें। क्योंकि आपका स्वास्थ्य और गरिमा सबसे जरूरी चीज़ होती हैं।
Images courtesy: © Getty Images
बीस साल की उम्र हर लिहाज से आपको एक बेहतर ड्राइवर होने की इजाज़त देती है। तो न सिर्फ गाड़ी चलाना सीखें, बल्कि एक कुशल डड्राइवर बनें। साथ ही छोटे-मोटे तकनीकी काम जैसे कार की स्टेपनी बदलना, बल्ब फिट करना, गैस सिलेंडर लगाना आदी भी सीखें।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।