दूध शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन इसमें मौजूद लैक्टोज कुछ लोगों को पच नहीं पाता, इसे ही लैक्टोज इनटॉलरेंस कहते हैं, घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या का उपचार आसानी से किया जा सकता है।
दूध हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है, यह हमारा पहला आहार भी है। इसमें प्रोटीन और आयरन पाया जाता है जो मांसपेशियों और हीमोग्लोबिन के लिए भी जरूरी है। लेकिन कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है जिसके कारण वे इसमें मौजूद लैक्टोज को पचा नहीं पाते हैं। इसके कारण व्यक्ति को पित्त, खांसी, त्वचा पर लाल चकत्ते, बेहोशी या घरघराहट महसूस होती है। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाने से इस समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
Image Source - Getty Images
शहद कई बीमारियों के उपचार के काम में आता है। इसमें मौजूद उपचारक गुणों के कारण इसका प्रयोग दूध से होने वाली एलर्जी को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। अतः हर रोज नाश्ते से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें। इसके कारण दूध में मौजूद लैक्टोज आसानी से पच जायेगा।
Image Source - Getty Images
अदरक को भी बहुत फायदेमंद औषधि माना जाता है। अदरक का इस्तेमाल दूध से होने वाली एलर्जी को ठीक करने के लिए किया जाता है। अदरक दूध में मौजूद प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हिस्टामिन के स्तर को घटाता है जो एलर्जी का मुख्य कारण है।
Image Source - Getty Images
गाजर के रस में ककड़ी, अनार व चुकंदर के रस को मिलाएं और रोज सुबह इस रस का सेवन करें। यह रस दूध व अन्य खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी से लड़ने की शक्ति देता है तथा एलर्जी से निजात पाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है।
Image Source - Getty Images
हल्दी कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर है, इसमें पाये जाने वाले गुणों के कारण ही यह एलर्जी से राहत दिलाता है। हल्दी से होने वाले लाभों को पाने के लिए भोजन में इसकी मात्रा को बढ़ाएं। इसे दूध के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे आसानी से प्रोटीन पच जाता है और लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या नहीं होती है।
Image Source - Getty Images
मैग्नीशियम और कैल्शियम युक्त आहारों का सेवन अधिक मात्रा में करें, इससे दूध से होने वाली एलर्जी की समस्या नहीं होगी। इसके लिए अंडा, केला, फ्रेश सब्जियों का सेवन करें। ये आहार तंत्रिक तंत्र को शांत करते हैं एवं प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता को बढ़ाते हैं।
Image Source - Getty Images
ये हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं, इसमें पाये जाने वाले गुणों के कारण ये आपके शरीर से मुक्त कणों को मिटा देते हैं। एलर्जी के लक्षणों को काबू में करने के लिए हर रोज इनका सेवन 50 से 100 माइक्रोग्राम करें।
Image Source - Getty Images
लैक्टोज एंजाइम की गोलियों का या ड्रॉप्स का सेवन करने से दूध में मौजूद लैक्टोज आसानी से पच जाता है। पाचन क्षमता को बढ़ाने के लिए भी आप लैक्टेज एनजाइम का सेवन कर सकते हैं। इन एनजाइम का सेवन खाने से पहले या दूध पीने से पहले करें।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।