महिलाओं के लिए हर माह के कुछ दिन कष्टप्रद होते हैं, उसे मासिक धर्म कहा जाता है। मासिक धर्म अर्थात पीरियड्स का सामना करने के लिए अपने खानपान में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिए।
मासिक धर्म यानी पीरियड महिलाओं के लिए आम दिनों से अधिक मुश्किल वक्त होता है। इस दौरान उन्हें बहुत सी शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह ऐसा समय होता है, जब महिलाएं थकान और सुस्ती का अनुभव करती है। कुछ महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। साथ ही पीरियड की बीच में क्रैंप, खराब सेहत और मतली आम बात है। इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप मासिक धर्म आहार लेंगी तो ये आपका स्टेमिना को बढ़ाएगा। साथ ही आपके अंग भी ठीक तरह से काम करेंगे और इस दौरान होने वाले दर्द को भी कम करेगा। इस आहार में कुछ ऐसे भोजन शामिल होते हैं जो हमें जरूरी ऊर्जा देते हैं। आइये जानें ऐसे ही आहार के बारे में।
Image Source - Getty Images
अपने मासिक धर्म के आहार में विटामिन को शामिल करना बहुत जरूरी है। विटामिन ई आपको पीएमएस सिंड्रोम से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। विटामिन ई के लिए आप ऐवोकोडा और अंडे की जर्दी खा सकती हैं। वहीं विटामिन बी6 ब्लाउटिंग को कम करने में मदद करता है। विटामिन सी प्रजनन तंत्र को बेहतर बनाता है। विटामिन सी के लिए आप अंगूर और नींबू का सेवन कर सकती हैं। वहीं विटामिन बी6 के लिए अपने आहार में आलू को सम्मलित करें।
Image Source - Getty Images
अपने मासिक धर्म आहार में फल, सब्जी और होल फूड जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को शामिल करें। साथ ही, आप गाजर, खुबानी, संतरा आदि को भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को मीठा खाने की काफी इच्छा होती है। इन सब चीज़ों को खाकर आप अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं।
Image Source - Getty Images
अपने आहार में चॉकलेट को शामिल करने का सबसे अच्छा समय है मासिक धर्म के दौरान। चॉकलेट पीरियड्स में महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। चॉकलेट में आराम पहुंचाने वाला एंडोर्फिन होता है जो परेशानी कम करने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम भी मौजूद होता है जिसमें पानी को शरीर के अंदर रोक कर रखने की शक्ति होती है। इसके अलावा, पीरियड्स में होने वाले चिड़चिड़ेपन में भी डार्क चॉकलेट बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद सेरोटोनिन नामक एंटी-आक्सीडेंट चिड़चिड़पन के लिए अच्छा इलाज साबित होता है।
Image Source - Getty Images
मासिक के दौरान पेट में क्रैंप की दर्दभरी शिकायत रहती है। इन क्रैंप से बचने के लिए आपका आहार ऐसा होना चाहिए जिससे आपको जरूरी फैटी एसिड मिलता हो। फैटी एसिड हार्मोनल बदलावों को भी नियंत्रण में रखता है। आवश्यक फैटी एसिड के लिए आप अलसी, लौकी और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं। इनमें लियोलेनिक एसिड पाया जाता है जो गर्भाशय की मांसपेशियों को ढीला करता है, जिससे क्रैंप से राहत मिलता है।
Image Source - Getty Images
मासिक धर्म के दौरान शरीर से बड़ी मात्रा में खून निकलता है। ऐसे में आपको इसे बॉडी सिस्टम में फिर से बनाना होता है। अगर आपका आहार आयरन से भरपूर होगा तो आप ऐसा आसानी से कर पाएंगी। आयरन से भरपूर भोजन से आप खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ा सकेंगी। आयरन पाने के लिए आप रेड मीट, पोल्ट्री, मीट, ड्रायड बीन, शीरा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सहारा ले सकती हैं।
Image Source - Getty Images
मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द और सुस्ती से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थ लें। दोपहर के वक्त आप ग्रीन टी या सामान्य चाय ले सकती हैं। अगर हल्की भूख भी लगी है तो सूप पीना भी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पेय पदार्थों से फौरन आराम मिलता है और ताजगी महसूस होती है।
Image Source - Getty Images
पीरियड के समय में आपको जहां तक हो सके कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। कैफीन लेने पर पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे दर्द होता है। पर अगर आपको कैफीन की बहुत ज्यादा तलब हो तो कॉफी के बदले चाय पीएं। चाय न सिर्फ एक बेहतर विकल्प है, बल्कि यह कैफीन की इच्छा को भी खत्म कर देता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।